फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 साल बाद जानिए कहां है सुपरहिट फिल्म 'कर्ज' की स्टारकास्ट, राज किरण का तो 10 साल से नहीं है कुछ अता पता

Sun, 28 Jun 2020 09:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 28 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
40 Years Of Karz Rishi Kapoor Tina Mumnim Simi Garewal All Star Cast Now
कर्ज की स्टारकास्ट - फोटो : ट्विटर

साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म “कर्ज” ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। कर्ज को रिलीज हुए 40 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी थी, जिसमें रवि (राज किरण) की हत्या उसकी पत्नी कर देती है। रवि मॉन्टी के रूप में दोबारा जन्म लेता है और उसे अपने पिछले जन्म की सारी बातें याद आती हैं। फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी थी। चलिए 40 साल बाद जानते हैं कहां है कर्ज फिल्म के अहम सितारे....

40 Years Of Karz Rishi Kapoor Tina Mumnim Simi Garewal All Star Cast Now
राज किरण

राज किरण- रवि वर्मा
5 फरवरी 1949 को मुंबई में जन्मे राज किरण ने कर्ज फिल्म में रवि वर्मा का किरदार निभाया था। उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया। टीवी पर आखिरी बार वह शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर में नजर आए थे। हालांकि अब वह जिंदा हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। राज किरण को 10 साल पहले आखिरी बार न्यू यॉर्क शहर में टैक्सी चलाते देखा गया था। कहा गया कि राज किरण को उनके परिवार ने छोड़ दिया था जिसके बाद वह पागलखाने पहुंच गए।

40 Years Of Karz Rishi Kapoor Tina Mumnim Simi Garewal All Star Cast Now
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर

ऋषि कपूर- मॉन्टी
ऋषि कपूर ने इस फिल्म में लीड रोल अदा किया था। फिल्म में ऋषि मॉन्टी के रूप में दोबारा जन्म लेते हैं। ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
40 Years Of Karz Rishi Kapoor Tina Mumnim Simi Garewal All Star Cast Now
सिमी ग्रेवाल - फोटो : social media

सिमी ग्रेवाल- कामिनी वर्मा
दिग्गज अदाकारा सिमी ग्रेवाल का नाम सुनते ही फिल्म मेरा नाम जोकर की याद आ जाती है। जिसमें उन्होंने बोल्ड सीन देकर फिल्मी दुनियाभर में पहचान बनाई। कर्ज फिल्म में सिमी ने रवि वर्मा की पत्नी कामिनी वर्मा का किरदार निभाया था, जो अपने पति की हत्या करा देती है। फिल्मों से दूरी बना चुकीं सिमी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
40 Years Of Karz Rishi Kapoor Tina Mumnim Simi Garewal All Star Cast Now
टीना मुनीम - फोटो : social media

टीना मुनीम- टीना
देव आनंद की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री टीना मुनीम की जिंदगी टीना अंबानी बनने तक काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल अंबानी से शादी करने से पहले टीना ने हिंदी की दसियों फिल्मों में काम किया, और एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। फिल्म में टीना मुनीम ऋषि कपूर की प्रेमिका के रूप में नजर आईं थीं। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टीना एक शर्मीली और इज्जतदार घराने की लड़की है, जो एक म्यूजिक कंसर्ट में मॉन्टी को मिलती है, और वहां पहली नजर में ही मॉन्टी को टीना से प्यार हो जाता है। टीना एक वफादार लड़की है, जो अपने प्यार को सलामत रखने के लिए कोई भी हद पार कर सकती है। टीना मुनीम को टीना अंबानी बने सालों गुजर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed