फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khoon Pasina: रेखा के साथ शूट के दौरान अमिताभ कर रहे थे इस खुशखबरी का इंतजार, फिल्म 'खून पसीना' की तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Sat, 22 Jan 2022 02:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Jan 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
45 Years of Khoon Pasina: Amitabh Bachchan Shared Old picture with Real Tiger told story about abhishek birth
खून पसीना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में अपने 53 साल पूरे कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन और फिल्मी सफर की कई दिलचस्प घटनाएं शेयर करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'खून पसीना' की शूटिंग के दौरान ली गई है। इस 45 साल पुरानी तस्वीर में अमिताभ एक टाइगर को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। 

45 Years of Khoon Pasina: Amitabh Bachchan Shared Old picture with Real Tiger told story about abhishek birth
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म खून पसीना की शूटिंग का किस्सा...
अमिताभ बच्चन बताते हैं कि चांदीवाली स्टूडियो में फिल्म खून पसीना की शूटिंग हो रही थी। वह एक जिंदा टाइगर से लड़ने वाले सिन को फिल्मा रहे थे। और खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं, "फिल्म ‘खून पसीना' के लिए एक जिंदा टाइगर के साथ लड़ना...45 साल पूरे हुए!!.... चांदीवली स्टूडियोज मुम्बई में...... और अभिषेक के जन्म की खबर का इंतजार।"  

45 Years of Khoon Pasina: Amitabh Bachchan Shared Old picture with Real Tiger told story about abhishek birth
खून पसीना - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा ने लगाई थी ऐसी शर्त
बता दें कि फिल्म में रेखा अमिताभ के सामने एक शर्त रखती हैं कि वह अपने सामने के पिंजरे से बाघ को निकालें और फिर उसे वापस पिंजरे में बंद कर दें। जिसके बाद अमिताभ चुनौती स्वीकार करते हुए टाइगर को पिंजरे से निकालते हैं और उसे वापस बंद करने के लिए संघर्ष करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
45 Years of Khoon Pasina: Amitabh Bachchan Shared Old picture with Real Tiger told story about abhishek birth
खून पसीना - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने निभाया था अमिताभ का किरदार
अपने 45 साल पूर कर चुकी फिल्म 'खून पासीना' अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म इतनी लोकप्रिय थी कि इसे तमिल और तेलुगु में भी बनाया गया था। फिल्म को तेलुगु में 'टाइगर' शीर्षक के तहत बनाया गया था, जिसमें एनटी रामा राव मुख्य भूमिका में थे। इसी तरह, दक्षिण भारत में यह फिल्म 'शिवा' नाम से रिलीज हुई थी। जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
45 Years of Khoon Pasina: Amitabh Bachchan Shared Old picture with Real Tiger told story about abhishek birth
खून पसीना - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश कुमार ने किया था निर्देशन
रेखा, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना अभिनीत फिल्म 'खून पासीना' का निर्देशन राकेश कुमार द्वारा किया गया था। इस फिल्म में निरूपा रॉय, हेलेन, कादर खान और असरानी जैसे अन्य दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिका में मौजूद थे ।इस फिल्म का संगीत कल्याण और आनंद की लोकप्रिय जोड़ी ने तैयार किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed