सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे ये 4 बॉलीवुड स्टार्स, हाल ही में थामा है राजनीति का दामन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 29 Mar 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
5 actors who will not contest loksabha elections 2019 they will only propagate
अभिनेत्रियां

हाल के दिनों में फिल्मी जगत से कई सितारे राजनीति में आए हैं। कई कलाकार लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं तो कुछ केवल पार्टी का प्रचार करने नजर आएंगे। चाहे बात बीजेपी की हो या फिर कांग्रेस की सभी राजनीतिक पार्टियों ने जीत के लिए इस बार बॉलीवुड का सहारा लिया है। चुनावी समर में ये फिल्मी सितारे कूद तो पड़ते हैं, लेकिन उन्हें कितनी कामयाबी मिल पाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आज बात करते हैं उन्हीं में से कुछ स्टार्स की जो इस बार चुनाव तो नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी का प्रचार करते हुए जरूर देखे जाएंगे। 

Trending Videos
5 actors who will not contest loksabha elections 2019 they will only propagate
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शी खान
बिग बॉस फेम अर्शी खान ने बीती 28 फरवरी को महाराष्ट्र में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही उन्हें मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार कांग्रेस चुनेगी, उसके लिए अर्शी भोपाल में प्रचार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 actors who will not contest loksabha elections 2019 they will only propagate
Isha Koppikar - फोटो : twitter
ईशा कोपिकर
लोकसभा चुनाव से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोपिकर हाल ही में बीजेपी (BJP) में शामिल हुई हैं। ईशा मुंबई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। ईशा को अब तक टिकट तो नहीं मिली है लेकिन ईशा पार्टी का प्रचार करती हुई जरूर नजर आएंगी।
5 actors who will not contest loksabha elections 2019 they will only propagate
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे ने फरवरी में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। शिल्पा ने 5 फरवरी को कांग्रेस नेता संजय निरुपम और चरण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। शिल्पा शिंदे आने वाले चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
5 actors who will not contest loksabha elections 2019 they will only propagate
Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter
मौसमी चटर्जी
बॉलीवुड में बीते जमाने की दिग्गज अदाकारा मौसमी चटर्जी बीजेपी में शामिल हुई हैं। ऐसी संभावना है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव में किसी संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ सकती हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह पार्टी का प्रचार करती जरूर दिखेंगी। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed