बॉलीवुड इंडस्ट्री में सब कुछ ग्रैंड होता है। चाहे वह फिल्म हो, पार्टी हो या फिर किसी की शादी, यहां सब कुछ जरा हटके देखने को मिलता है। यही वजह है कि बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इसके लिए वह मेकअप से लेकर आउटफिट तक को सलेक्ट करने में महीनों का समय लगाती हैं। यहां तक की इन हीरोइनों के लहंगे और साड़ी को डिजाइन होने में महीनों का समय लगता है, ताकि उनका लहंगा बाकियों से अलग दिख सके। बॉलीवुड हीरोइनों के लहंगे सिर्फ सुंदर ही नहीं होते बल्कि उनकी कीमत लाखों में भी होती है। चलिए आज जानते हैं बॉलीवुड की टॉप 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में सबसे महंगे लहंगे पहने थे।
बॉलीवुड: अपनी शादी में इन पांच अभिनेत्रियों ने पहना सबसे महंगा लहंगा, कीमत आपकी सोच से कई गुना ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
साल 2018 में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। उनकी शादी का जोड़ा सब्यासाची ने डिजाइन किया था। इस लहंगे के दुपट्टे पर 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा था। ये लहंगा काफी इतना वायरल हुआ था, हर आम लड़की ने दीपिका जैसे दुपट्टे को खरीदा शुरू कर दिया था। उनके लाल कलर के एम्ब्रॉयडरी और गोटा वर्क वाले लहंगे की कीमत लगभग 97 लाख रुपए थी।
अनुष्का शर्मा
क्रिकेटर विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। इस शादी पर दुनियाभर से चाहने वालों की नजर थी। अनुष्का ने अपना पिंक लहंगा सब्यसाची से डिजाइन करवाया था। इस लहंगे को 67 कारीगरों ने 32 दिन तैयार किया था जिसकी की कीमत 95 लाख रुपए थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी का जोड़ा डिजाइनर नीता लुल्ला से डिजाइन करवाया था। ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 75 लाख रुपए थी। इस साड़ी की खास बात थी कि ये प्योर सिल्क और असली सोने के धागों से बनी थी।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई कांजीवरम साड़ी को पहना था। इस साड़ी में 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। इस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपए थी।