{"_id":"5af93a054f1c1be4408b51d5","slug":"5-bollywood-celebs-who-worked-hard-for-lose-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोई 100 तो किसी का वजन था 90 किलो, फिल्मों के लिए इन एक्ट्रेस ने कर लिया खुद को फिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोई 100 तो किसी का वजन था 90 किलो, फिल्मों के लिए इन एक्ट्रेस ने कर लिया खुद को फिट
Mon, 14 May 2018 06:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जरीन खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आज भले ही स्लिम हो गई हैं लेकिन कॉलेज के समय में वो काफी मोटी हुआ करती थीं। उनका वजन 100 किलो के लगभग था। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 57 किलो तक कर लिया। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए अपना वजन कम कर लुक्स में जबरदस्त बदलाव किए। चलिए ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होने फिल्मों के लिए अपना वजन घटाया है।
2 of 6
सोनम कपूर
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की स्लिम फिट एक्ट्रेस में होती है लेकिन कुछ सालों पहले सोनम बहुत मोटी थीं। सोनम ने अपना वजन योग, कार्डियो और कथक डांस करके 30 किलो तक कम किया है। सोनम इन दिनों न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं बल्कि वह बॉलीवुड में फैशन डीवा के नाम से भी जानी जाती हैं।
3 of 6
भूमि पेडनेकर
फिल्म 'दम लगा के हईशा' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पहली फिल्म में काफी मोटी दिखी थीं लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्होंने अपना वजन घटाया, जिसके बाद भूमि पेडनेकर की काया पतली और छरहरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट कुछ समय पहले बेहद मोटी थीं। काफी मेहनत करने के बाद अब आलिया, ग्लैमरस आलिया बन गई हैं। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने 3 महीने में 16 किलो वजन कम किया था। इसके अलावा बेसिक वर्कआउट्स जैसे ट्रेडमिल, डम्बल, पुशअप्स, बाइसेप्स भी किए।
विज्ञापन
5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का वजन फिल्मों में आने से पहले 90 किलो हुआ करता था लेकिन 'दबंग' फिल्म में आने के लिए उन्होंने काफी वर्कआउट किया। आज वह अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सोनाक्षी ने शुरुआती एक महीने में ही 4 किलो वजन घटाया और फिर लॉन टेनिस को अपने वर्कआउट में शामिल किया। कड़ी मेहनत और एक्सरसाइज से सोनक्षी ने यह ग्लैमरस लुक पाया है। अब सोनाक्षी काफी फिट नजर आती हैं और वह लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।