बॉलीवुड हसीनाओं पर आया इन शादीशुदा निर्देशकों का दिल, कोई रहा लिव-इन में तो किसी ने तोड़ी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन, हुमा कुरैशी
अनुराग कश्यप और कल्कि की नजदीकियां फिल्म 'देव डी' के दौरान बढ़ीं। उस वक्त अनुराग कश्यप शादीशुदा थे। मगर कल्कि से बढ़ती नजदीकियों की वजह से साल 2009 में आरती ने अनुराग से छह साल पुरानी शादी तोड़ दी। साल 2011 में कल्की और अनुराग की शादी हुई, मगर साल 2015 में कल्कि से भी अनुराग की शादी टूट गई। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दौरान अनुराग का नाम हुमा कुरैशी से भी जुड़ा।
परवीन बाबी के साथ महेश भट्ट की एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के किस्सों से शायद ही कोई अनजान होगा। मगर जब महेश भट्ट को एहसास हुआ कि वह एक्ट्रेस की मानसिक हालत को और नहीं झेल सकते, तो वह अपनी पत्नी किरण के पास लौट गए। कुछ साल के अंदर ही महेश भट्ट का दिल दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान पर फिर आ गया। वह सोनी राजदान से शादी करना चाहते थे, मगर पत्नी किरण भट्ट को किन्हीं कारणों से तलाक नहीं दे सकते थे। लिहाजा, महेश भट्ट ने अपना धर्म बदल लिया और मुसलमान बनकर बिना किरण को तलाक दिए सोनी राजदान से शादी की।
'गोलमाल' सीरीज फेम फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और प्राची देसाई की नजदीकियां फिल्म 'बोल बच्चन' (2012) के दौरान बढ़ीं। सेट पर प्रैंक करने से लेकर लिव-इन में रहने तक की खबरें सामने आईं। रोहित शेट्टी की शादी साल 2005 में माया शेट्टी से हुई थी। प्राची से ब्रेकअप के बाद वह पत्नी के पास लौट गए।
सुष्मिता सेन पर विक्रम भट्ट इस कदर फिदा हुए कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार से भी नाता तोड़ दिया। कहा जाता है कि पूर्व मिस यूनिवर्स से अफेयर की वजह से ही विक्रम भट्ट और अदिती की शादी टूटी थी। फिर जब सुष्मिता से भी ब्रेकअप हो गया। सुष्मिता के बाद विक्रम भट्ट का नाम अमीषा पटेल से भी जुड़ा।