सब्सक्राइब करें

Bollywood Flop Films: सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए इन फिल्मों की इज्जत, मेकर्स का डूबा पैसा, फैंस भी फिल्म देख बौखलाए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Mar 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
5 Highest Budget Bollywood Movies That Flopped Badly Tubelight Bombay Velvet Ra.One Zero Saawariya
बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्में - फोटो : social media
बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों का हमेशा से बोल बाला रहा है। लेकिन बीते कई सालों में बड़ी बजट की फिल्मों के हिट होने का फॉर्मुला पूरी तरह सफल नहीं हुआ है। ऐसी ही कुछ स्थिती हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राधे श्याम' की भी रही थी। सुपरस्टार प्रभास स्टारर यह फिल्म 300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मूल कीमत निकालने में भी विफल रही। इस फिल्म का हाल देखकर उम्मीद है कि बॉलीवुड निर्माता और निर्देशकों को समझ आ गया होगा कि बड़ा नाम और बड़ा बजट फिल्म को हिट कराने के लिए काफी नहीं होता। 


एक मनोरंजक और ठोस कहानी की कमी होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की कई फिल्मों का बुरा हाल हुआ है। आज यहां हमने उन बड़े बजट फिल्मों की एक सूची तैयार की है जो दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहीं और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
5 Highest Budget Bollywood Movies That Flopped Badly Tubelight Bombay Velvet Ra.One Zero Saawariya
ट्यूबलाइट - फोटो : social media

फिल्म का नाम- ट्यूबलाइट(2017)
फिल्म का बजट - 135 करोड़ रुपये

साल 2017 में आई यह सलमान खान की फिल्म एक बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। आश्चर्य की बात यह है कि ये तब हुआ, जब सलमान खान बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब के ब्रांड एंबेसडर बन चुके थे। जिस भी फिल्म के साथ सलमान का नाम जुड़ता था वह 100 करोड़ रुपये तो कम से कम कमाती ही थी। लेकिन बड़े नाम और 135 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 119 करोड़ रुपये बटोरे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Highest Budget Bollywood Movies That Flopped Badly Tubelight Bombay Velvet Ra.One Zero Saawariya
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  बॉम्बे वेलवेट (2015)
फिल्म का बजट - 120 करोड़ रुपये

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया था। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े स्टार्स की इस फिल्म को न देखना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। इस फिल्म का ट्रेलर और इसको मिली समीक्षा देखकर ही लोगों ने शायद सोच लिया था कि ये देखने लायक फिल्म नहीं है। तभी तो 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'बॉम्बे वेलवेट' ने केवल 43 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 

5 Highest Budget Bollywood Movies That Flopped Badly Tubelight Bombay Velvet Ra.One Zero Saawariya
रा.वन - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  रा.वन (2011)
फिल्म का बजट - 130-200 करोड़ रुपये

सलमान खान की तरह ही शाहरुख खान भी हमारी इस फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट का हिस्सा हैं। उनकी फिल्म 'रा.वन' इस बात का एक बहुत बड़ा उदाहरण है कि कैसे बॉलीवुड में सबसे बड़े सितारे भी एक फिल्म को नहीं बचा सकते। फिल्म में शाहरुख के साथ करीना कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन यह सब भी इस फिल्म को हिट करने के लिए काफी नहीं था। 130 करोड़ रुपये के भारी बजट के साथ बनी यह फिल्म केवल 114 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
5 Highest Budget Bollywood Movies That Flopped Badly Tubelight Bombay Velvet Ra.One Zero Saawariya
जीरो - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  जीरो (2018)
फिल्म का बजट - 200 करोड़ रुपये

'तनु वेड्स मनु' और 'रांझन्ना' जैसी कुछ शानदार फिल्में देने वाले बॉलीवुड निर्देशक 'आनंद एल राय' से वास्तव में किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह 'जीरो' जैसी फिल्म लेकर आएंगे। इस फिल्म के बारे में एकमात्र अच्छी बात कटरीना कैफ थीं, जो लोगों को अपने प्रदर्शन से संतुष्ट कर पाई थीं। उनके अलावा इस फिल्म की किसी चीज से दर्शक प्रभावित नहीं हुए थे। 200 करोड़ रुपये के भारी बजट से बनी इस फिल्म ने कुल 90 करोड़ रुपये कमाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed