फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप शाहरुख के फैन नहीं हैं, तब भी इन 5 खूबियों के लिए देखें 'फैन'

Sun, 17 Apr 2016 07:07 PM IST
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Apr 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
5 interesting facts about Shahrukh Khan's Fan
शाहरुख खान की 'फैन' वो फिल्म है, जिसे शाहरुख के प्रशंसक न होने के बावजूद सिनेप्रेमियों को देखनी चाहिए। काफी समय बाद शाहरुख ने बॉलीवुड के तय नियमों को तोड़ने का रिस्क लिया है। जमाने बाद एक बार फिर से शाहरुख खान की फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा। इसमें निर्देशक मनीष शर्मा ने महज शाहरुख की छवि को भुनाने के बजाए, उनके अंदर छिपी रचनात्मकता को टटोला है। इसके लिए शाहरुख को आलोचकों समेत फिल्म इडंस्ट्री के दिग्गजों से भी खूब तारीफें मिल रही हैं। दरअसल 'फैन' शाहरुख की वो फिल्म है, जो उनके कैरियर में एक और स्वर्णिम काल जोड़ने जा रही है।

शाहरुख के साथ एकदम नया प्रयोग

5 interesting facts about Shahrukh Khan's Fan
शाहरुख के साथ एकदम नया प्रयोग
फिल्म में एक भी गाना नहीं होने के बावजूद फिल्म आपको बांधे रखती है। हिंदी सिनेमा में गाना नहीं डालना फिल्म के फ्लॉप होने की संभावनाओं को काफी बढ़ा देता है। शाहरुख जैसे हीरो की फिल्म में गाना न डालने की हिम्मत दिखाना काबिले तारीफ है। यहां बॉलीवुड के नियमों को तोड़ने का प्रतिफल ये है कि आप किरदारों की भावनाओं के साथ बहते जाते हैं और कहानी के बहाव में कोई बाधा नहीं आती। आप शायद ही शाहरुख की एक फिल्म का नाम बता पाएं जिसमें कोई गाना न हो, इस प्रयोग के लिए फैन देखनी चाहिए। फिल्म से सबंधित एक गाना 'जबरा फैन' काफी हिट हुआ है। लेकिन वह फिल्म का हिस्सा नहीं है।
 

शाहरुख का मेकअप और चाल-ढाल पर इतना बड़ा रिस्क

5 interesting facts about Shahrukh Khan's Fan
शाहरुख खान
शाहरुख का मेकअप और चाल-ढाल पर इतना बड़ा रिस्क
फैन बने गौरव के रोल में शाहरुख खान की मेहनत साफ दिखती है। हॉलीवुड के मशहूर मेकअपआर्टिस्ट ग्रेग कैनम के कमाल के साथ खुद शाहरुख ने जिस तरह अपनी चाल-ढाल और लहजा बदला है, वो फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष है। कई बार वाकई लगता है कि ये दो अलग इंसान हैं। शाहरुख खान को बोलते हुए सुनना और उनके निराले अंदाज को देखना हिंदी फिल्‍मों के दर्शकों को बहुत पसंद है। 'फैन' में शाहरुख खान पूरे फॉर्म में हैं और किरदार के मनोभावों को बखूबी निभाते हैं। शाह रुख खान की प्रचलित छवि में में उनका अक्‍खड़पन शामिल है। निर्देशक मनीष शर्मा ने उसे भी उभारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट

5 interesting facts about Shahrukh Khan's Fan
शाहरुख खान
कहानी में ट्विस्ट
रब ने बना दी जोड़ी के बाद की आधा दर्जन से ज्या‍दा चलताऊ फिल्मों के बाद ये शाहरुख की एक दमदार फिल्म है। एक फैन के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी ट्विस्ट तब लेती है जब गौरव अपने हक को जताने की कोशिश करने में अपनी लक्ष्मण रेखा यानि लिमिट क्रॉस कर देता है। जब एक फैन अपना हक जबर्दस्ती जताए तो सुपरस्टार क्या करता है और क्या कर सकता है, यही फैन का प्लॉट है।  
विज्ञापन

गौरव और आर्यन के भिड़ंत के वो शानदार दृश्य

5 interesting facts about Shahrukh Khan's Fan
शाहरुख खान
गौरव और आर्यन के भिड़ंत के वो शानदार दृश्य
गौरव चान्‍दना और शाह रुख खान की मुलाकात और भिड़ंत के सारे दृश्‍य मजेदार हैं। उन्‍हें आकर्षक लोकेशन पर शूट भी किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed