सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Amitabh Bachchan: 'बिग बी' से ये 5 चीजें सीख सकती है युवा पीढ़ी, 52 सालों से इंडस्ट्री पर कर रहे हैं राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 Oct 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Learn 5 Life Lessons From Amitabh Bachchan on his Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री पर बीते 52 सालों से राज करने वाले बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन सोमवार को 79 साल के हो गये हैं। इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियां अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर ढेरों बधाई दे रही हैं। फिल्म, उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज अमिताभ को बर्थडे विश कर रहे हैं। अमिताभ के फैंस भी उनके जन्मदिन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 11 अक्तूबर 1942 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में पैदा हुए अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबी जर्नी तय की है। उन्होंने कई  सुपरहिट फिल्में दी, तो लगातार फ्लॉप फिल्मों का दबाव भी झेला। फिल्म से लेकर राजनीतिक तक का सफर तय किया। विवादों में भी रहे, लेकिन कभी अपनी प्रतिष्ठा पर कोई आंच नहीं आने दी।



इसे भी पढ़ें-Amitabh Bachchan Birthday: 2950 करोड़ के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, करते हैं इन लग्जरी गाड़ियों की सवारी

अमिताभ के पिता डॉ हरिवंश राय बच्चन मशहूर कवि थे। उनकी मां तेजी बच्चन कराची से थीं। हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर अमिताभ को जो पहचान और शौहरत मिली है, उसकी ख्वाहिश हर अभिनेता के दिल में होती है। यकीनन अमिताभ बॉलीवुड के सबसे सफल व दिग्गज अभिनेता हैं। युवा पीढ़ी अमिताभ से न सिर्फ अनुशासन बल्कि परिस्थितियों में किस तरह से मजबूत रहना है और अपने मुकाम को हासिल करने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी है, ये सारी बातें सीख सकती हैं, क्योंकि अमिताभ सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि कई लोगों के प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। आइए जानते हैं अमिताभ से युवा पीढ़ी क्या-क्या सीख सकती है..

Trending Videos
Learn 5 Life Lessons From Amitabh Bachchan on his Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मजबूत बनना और लक्ष्य पर डटे रहना
अमिताभ ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत की है। युवा पीढ़ी उनसे मजबूत रहना सीख सकती है। अमिताभ से सीखा जा सकता है कि किस तरह से विपरित परिस्थितियों का भी मजबूती से सामना करना चाहिए और अपने लक्ष्य पर अडिग रहना चाहिए। सभी जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले अमिताभ बच्चन को ऑल इंडिया रेडियो ने उनकी आवाज के लिए रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन बाद में ये ही आवाज अमिताभ बच्चन की पहचान बनी और भारी-भरकम आवाज में बोले गये उनके संवाद फिल्म प्रेमियों की जुबान पर चढ़ गये। अमिताभ संघर्ष करते रहे और पीछे नहीं हटे, तभी इंडस्ट्री के शहंशाह, बिग बी और महानायक जैसे खिताब उन्हें मिल पाये हैं।

ऐसा नहीं है कि फिल्मों में डेब्यू के बाद अमिताभ का संघर्ष कम हुआ, उल्टा उन्हें कई फ्लॉप फिल्मों का दबाव झेलना पड़ा। लेकिन वह हमेशा मजबूत और दृढ़ रहे।

इसे भी पढ़ें-Amitabh Bachchan Birthday: इंजीनियर बनना चाहते थे अमिताभ, 12 फ्लॉप फिल्में देने के बाद बने 'शहंशाह'! ये थी पहली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Learn 5 Life Lessons From Amitabh Bachchan on his Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ना
अमिताभ से सीखा जा सकता है कि हर परिस्थितियों में उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। अमिताभ ने 80 के दशक में अपार सफलता हासिल की और एक ऐसा दौर भी आया कि वह तमाम तरह की उलझनों में उलझ गये। कानूनी लड़ाई से लेकर बोफोर्स घोटाले तक, अमिताभ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही थी। लेकिन उन्होंने उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ा। 1987 में जब बहुचर्चित बोफोर्स घोटाले को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ था, उस वक्त अमिताभ इलाहाबाद से सांसद थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर साल 1984 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था। 

बोफोर्स घोटाला जब सुर्खियों में आया अमिताभ का भी नाम उछला। उन्हें ‘बोफोर्स दलाल’ तक कहा गया। इससे दुखी होकर उन्होंने राजनीति से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्होंने राजनीति में उतरना अपनी भूल बताया और फिर फिल्मों की तरफ सक्रिय हुए, उम्मीद नहीं हारी और कई सुपरहिट फिल्में दीं।
 

Learn 5 Life Lessons From Amitabh Bachchan on his Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अनुशासन
अमिताभ बच्चन के बारे में कहा जाता है कि वह बेहद अनुशासित हैं। सूट के वक्त सेट पर हमेशा ही वक्त पर पहुंचते हैं। अनुशासन को ही सफलता की कुंजी बताया गया है। ऐसे में युवा पीढ़ी अमिताभ बच्चन से अनुशासन सीख सकती है। अनुशासन में ही रहकर अमिताभ बच्चन ने यह मुकाम हासिल किया है।

 

विज्ञापन
Learn 5 Life Lessons From Amitabh Bachchan on his Birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

हार्ड वर्क
अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत के लिए जाना जाता है। वह अपने किरदार पर फोकस करने के लिए बेहद मेहनत करते हैं। एक वक्त ऐसा भी था कि उनकी 12 फिल्में फ्लॉप हो गईं थी लेकिन अमिताभ पीछे नहीं हटे और कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की।अमिताभ खुद कहते हैं कि बिना परिश्रम के सांस नहीं ली जा सकती। वह अपने किरदार को बड़ी लगन के साथ काम करते हैं। युवा पीढ़ी उनसे हार्ड वर्क करना सीख सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed