प्रिया प्रकाश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। हम ऐसे 5 केस बताने जा रहे हैं जब कोर्ट ने 'सुप्रीम' फैसला सुनाया। दरअसल, रातों रात मशहूर हुई मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रिया ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक केस को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। फिल्म के निर्देशक ओमर अब्दुल वहाब इस मामले में सह-याचिकाकर्ता हैं।
प्रिया प्रकाश से लेकर 'पद्मावत' तक, ऐसे 5 मौके जब कोर्ट ने सुनाया 'सुप्रीम' फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अय्यारी
सुप्रीम कोर्ट ने नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' में आदर्श घोटाला प्रकरण दिखाए जाने पर आपत्ति जताते हुए फिल्म पर रोक लगाने के लिए दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में मुंबई की आदर्श को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हुए घोटाले को फिल्म में दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई थी।
पद्मावत
रिलीज पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को हरी झंडी दे दी। बीजेपी समर्थित 4 राज्यों ने 'पद्मावत' की रिलीज पर रोक लगा रखी थी। कोर्ट के फैसले के बाद यह फिल्म सभी राज्यों में रिलीज हो सकी।
इंदु सरकार
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। संजय गांधी की कथित बेटी प्रिया पॉल ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।
जॉली एलएलबी
'जॉली एलएलबी 2' पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा। जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म से 3 सीन और एक डायलॉग हटाने का आदेश दिया। जिसके बाद फिल्म को रिलीज किया जा सका।