{"_id":"5b1e59074f1c1b6a4d8b5eee","slug":"5-top-punjabi-heroines-who-can-fail-deepika-and-katrina-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 पंजाबी हीरोइनों के आगे दीपिका-कटरीना भी फेल, देखते ही स्क्रीन पर लग जाती है आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 5 पंजाबी हीरोइनों के आगे दीपिका-कटरीना भी फेल, देखते ही स्क्रीन पर लग जाती है आग
Mon, 11 Jun 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड हीरोइनों की तो हर बात अपने आप में निराली है लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने जलवों से पंजाबी फिल्मों की पहचान ही बदल दी। इन एक्ट्रेस को किसी बॅालीवुड की टॅाप एक्ट्रेस से कम नहीं आका जा सकता। इनकी फिल्मों की फीस भले ही दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ से कम हो लेकिन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इनका वही रुतबा है जो बॅालीवुड में दीपिका, कटरीना जैसी हीरोइनों का। सिंगिंग से लेकर डांस, एक्टिंग हर जगह इन हीरोइनों का जलवा कायम है। आइए जानते हैं इन 5 एक्ट्रेस के बारे में-
2 of 6
नीरू बाजवा पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। नीरू ने अपने करियर की शुरुआत बॅालीवुड के सदाबाहार सुपस्टार स्वर्गीय देवआनंद के साथ 'मैं सोलह बरस की' फिल्म से की थी। उन्होंने अपनी पहली पंजाबी फिल्म असा नु मान वत्ना दा (2014) हरभजन मान के साथ की। मौजूदा समय में नीरू सफल पंजाबी हीरोइनों में से एक हैं।
3 of 6
Surveen chawla
बेहद ही खूबसूरत और हॅाट सुरवीन चावला उस वक्त ज्यादा चर्चा में आ गई थीं जब बॉलीवुड फिल्म 'हेट स्टोरी-2' में उन्होंने काफी अंतरंग सीन किए थे। फिल्म का गाना 'आज फिर तुम पे प्यार आया है' में उन्होंने काफी बोल्ड सीन किए थे। बॅालीवुड के अलावा वह पंजाबी फिल्मों की भी सफल एक्ट्रेस हैं। डिस्को सिंह, सिंह वर्सेज कौर, लकी दि् अनलकी स्टोरी जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में सुरवीन काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धृति सहारन को पंजाबी फिल्मों की मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस कहा जाता है। धृति बेहतरीन पंजाबी गायिका भी हैं। धृति ने इंडियन आइडल के फाइनल तक का सफर तय किया था। पंजाबी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली धृति को लाइम लाइट टीवी शो 'सड्डा हक' से मिली।
विज्ञापन
5 of 6
साल 2013 में दिवाली के समय एक पंजाबी गाना रिलीज हुआ था 'कुड़ी तू पटाखा' इस गाने की पटाखा कुड़ी कोई और नहीं बल्कि डेब्यू करने वाली रुहानी शर्मा ही थीं। अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष करने वाली रुहानी आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम है। उन्होंनें गैरी संधु, एमी विर्क जैसे कई मशहूर पंजाबी गायकों के साथ काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।