{"_id":"5a799bbc4f1c1b8c268b8b29","slug":"5-weird-look-of-anuskha-sharma-from-her-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WIFE अनुष्का के ऐसे 5 लुक जिसे देखते ही खुद विराट कोहली भी डर सकते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
WIFE अनुष्का के ऐसे 5 लुक जिसे देखते ही खुद विराट कोहली भी डर सकते हैं
Tue, 06 Feb 2018 05:43 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'परी' का नया टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म से पहली बार अनुष्का अपने फैंस को डराने वाली हैं। अपनी खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाली अनुष्का अपनी इमेज के विपरित इस फिल्म में बेहद डरावने अंदाज में दिखेंगी। जिसे देखकर उनके हसबैंड विराट कोहली तक डर जाएंगे। आइए एक नजर डालते हैं अनुष्का के ऐसे ही 5 लुक्स पर जो सभी को चौंकाने के लिए काफी है।
2 of 6
अनुष्का की फिल्म 'परी' उनके होम प्रोडक्शन में बन रही है। अनुष्का का यह लुक इसी फिल्म के पहले टीजर से आया। 19 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत में अनुष्का का क्लोजअप दिखाया जाता है। शुरुआत में अनुष्का का चेहरा काफी मासूम दिखता है। मगर वीडियो के आगे बढ़ते ही चेहरा खतरनाक हो जाता है। देखते ही देखते ही मासूम हसीं चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान के साथ खून नजर आने लगता है।
3 of 6
नीले बैकग्राउंड में अनुष्का शर्मा की नीली आंखे कई सवाल करती हैं। चेहरे पर चोट के निशान किसी के भी होश फाक्ता करने के काबिल। ये 'परी' का पहला पोस्टर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुष्का का यह लुक भी 'परी' से ही आया। 'परी' का हॉरर टीजर जारी होने के बाद इस फिल्म का रातों की नींद उड़ा देने वाला पोस्टर भी जारी हुआ था। पोस्टर में अनुष्का के पीछे एक शैतानी साया नजर आ रहा था। तो दूसरी ओर अनुष्का नींद में अलग ही दुनिया में नजर आ रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
वैसे तो 'एनएच-10' हरियाणा की खाप पंचायत व्यवस्था पर चोट करने वाली फिल्म है। अनुष्का शर्मा इसमें दिल्ली की एक ग्लैमरस वीमेन होती है। मगर फिल्म के आगे बढ़ते-बढ़ते जैसे-जैसे उन पर परेशानियां हावी होने लगती हैं उनका लुक उतना ही बदलने लगता है। जानलेवा हमले के बीच पीटती-भागती अनुष्का बिलकुल भी ग्लैमरस नहीं लगती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।