फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zanjeer: 'जंजीर' के 50 साल पूरे, जानें अमिताभ को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म के दिलचस्प किस्से

Thu, 11 May 2023 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 May 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
50 Years of Zanjeer Know Interesting Facts About Amitabh Bachchan Pran Super Hit Film
जंजीर - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब फिल्में हर साल बनती हैं, लेकिन ऐसी फिल्में बहुत कम ही होती हैं जो ट्रेंड बदलने में दम रखती हैं। 70 के दशक में इसी सोच को लेकर निर्देशक प्रकाश मेहरा ने लीक से हटकर फिल्म बनाने का बीड़ा उठाया। इस फिल्म का नाम था जंजीर। इसकी खास बात यह थी कि फिल्म में ऐसी कोई भी चीज नहीं थी जो उस जमाने की फिल्मों में होती थीं। यही वजह है कि इसके निर्देशक को फिल्म बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज जंजीर को सफलता के झंडे गाड़े 50 साल हो गए हैं। ऐसे में हम आपको फिल्म से जुड़े पांच दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।


Vikram Vedha: इस दिन होगा ऋतिक स्टारर विक्रम वेधा का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, जानें कब और कहां फिल्म देगी दस्तक

50 Years of Zanjeer Know Interesting Facts About Amitabh Bachchan Pran Super Hit Film
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के लिए आखिरी पसंद थे अमिताभ

अमिताभ बच्चन की जंजीर 11 मई 1973 में रिलीज हुई थी। यह अमिताभ के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म से बिग बी को एंग्री यंग मैन का नाम मिला। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि जंजीर के लिए अमिताभ पहली नहीं बल्कि आखिरी पसंद थे। महानायक से पहले इस फिल्म को  धर्मेंद्र, शम्मी कपूर, राजकुमार, देव आनंद और दिलीप कुमार जैसे सितारे रिजेक्ट कर चुके थे। कहा तो यह भी जाता है कि राजकुमार को प्रकाश मेहरा के बालों के तेल की खुशबू पसंद नहीं आई थी, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
Filmy Wrap: 'द केरल स्टोरी' की टीम से मिले सीएम योगी और बांग्लादेश में पठान का विरोध, पढ़ें फिल्मी खबरें

50 Years of Zanjeer Know Interesting Facts About Amitabh Bachchan Pran Super Hit Film
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
च्विंगम ने दिलाई बिग बी को फिल्म

फिल्म को कई बड़े सितारों के रिजेक्ट करने के बाद जब जंजीर अमिताभ को ऑफर हुई तो उस समय वह काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। बता दें कि अमिताभ की फिल्म उन दिनों लगातार फ्लॉप हो रही थीं, इस वजह से उन्हें आश्चर्य हो रहा था कि आखिरी उन्हें ही क्यों इस फिल्म में कास्ट किया जा रहा है। बिग बी ने यह सवाल फिल्म के राइटर जावेद अख्तर से पूछा तब उन्होंने इस राज से पर्दा उठा दिया। जावेद ने बताया कि बॉम्बे टू गोवा के एक सीन में जब अमिताभ च्विंगम खा रहे होते हैं तो उन्हें कोई आदमी मारता है, इस दौरान वह खड़े होते हैं और उसी स्टाइल में च्विंगम खाते रहते हैं। जावेद में बिग बी को बताया कि इसी सीन की वजह से उन्हें लगा कि इस रोल  के लिए वह बिल्कुल फिट हैं।
The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, मुख्यमंत्री ने साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
50 Years of Zanjeer Know Interesting Facts About Amitabh Bachchan Pran Super Hit Film
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्राण ने तैयार किया खुद का गेटअप

जंजीर में प्राण का किरदार काफी दमदार था। इस फिल्म के लिए उन्होंने खुद से बहुत तैयारी की थी। कहा जाता है कि शेर खान  के रोल के लिए अपना गेटअप उन्होंने खुद ही तैयार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जंजीर के समय मनोज कुमार ने प्राण को दो फिल्मों का ऑफर दिया था, लेकिन इसके  लिए उन्हें जंजीर से किनारा करना पड़ता। इस वजह से प्राण ने मनोज कुमार को इनकार कर दिया।
IIFA 2023: आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन होगा आगाज

विज्ञापन
50 Years of Zanjeer Know Interesting Facts About Amitabh Bachchan Pran Super Hit Film
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
जब रियल डॉन से मिले अजीत

जंजीर में अजीत ने डॉन की भूमिका निभाई थी। बड़े पर्दे पर उनके किरदार ने काफी वाहवाही बटोरी थी, लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि अपने इस किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर जीवांत करने के लिए अजीत ने काफी मेहनत की थी। यहां कि  डॉन की तरह दिखने के लिए उन्होंने रियल  लाइफ के डॉन के साथ मुलाकात की थी और शूटिंग शुरू होने से पहले अभिनेता ने इंदौर के इस डान के साथ लंबा वक्त भी गुजारा था। 
Urvashi Rautela : करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला? एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed