फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: अपनी फिल्म के निर्देशक-निर्माता पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बिता रहीं खुशहाल जिंदगी

Wed, 10 May 2023 10:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 May 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Suddenly Got Married Their Film Director Or Producer Not Actor
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में तो बनते ही हैं, लेकिन फिल्मों के साथ कई नए रिश्ते भी बनते हैं। कई बार किसी फिल्म में साथ कर रहे दो एक्टर्स को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। प्यार होने के बाद कई सितारे तो एक-दूसरे का हाथ थाम लेते हैं। वहीं, दूसरी ओर कई सितारे अपने रास्ता अलग कर लेते हैं। रोमांस-एक्शन करते-करते दो एक्टर्स का एक-दूसरे के नजदीक आ जाना बेहद आम बात है, लेकिन आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने किसी एक्टर को नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से शादी की है।

Bollywood Actresses Who Suddenly Got Married Their Film Director Or Producer Not Actor
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अभिनय का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की हिट अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उनकी फिल्मों को फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी की है। फिल्म  'नाराज' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे।

Bollywood Actresses Who Suddenly Got Married Their Film Director Or Producer Not Actor
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज भी अपने अभिनय के दम पर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्मी जगत में रानी आज भी काफी एक्टिव हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बता दें कि रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर और यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा से शादी की है। दोनों ने साथ में मर्दानी, बंटी और बबली आदि फिल्मों में काम किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Suddenly Got Married Their Film Director Or Producer Not Actor
उदिता गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

उदिता गोस्वामी
अभिनेत्री उदिता गोस्वामी अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती है। आज भले ही उन्होंने अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया है, लेकिन फैंस आज भी उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि उदिता ने मोहित सूरी की 'जहर' में काम किया और तभी से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Suddenly Got Married Their Film Director Or Producer Not Actor
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम
इस लिस्ट में अभिनेत्री यामी गौतम का नाम भी शुमार है। यामी ने उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में काम करने के बाद फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से गुपचुप शादी रचा ली. दोनों को इसी फिल्म के सेट पर प्यार हुआ था। दोनों की शादी ने फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थी।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed