{"_id":"5b28d98a4f1c1b6a4d8b75c7","slug":"61-year-old-jackie-shroff-fitness-will-embarrass-new-bollywood-actors-in-shirtless-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाल चावल खाकर भी 61 साल के इस हीरो की है ऐसी बॉडी, शर्टलेस फोटो देखते ही छूट जाएंगे पसीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दाल चावल खाकर भी 61 साल के इस हीरो की है ऐसी बॉडी, शर्टलेस फोटो देखते ही छूट जाएंगे पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई दाल चावल खाकर इतना फिट कैसे रह सकता है? बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की यह तस्वीर देखकर आपके मन में भी ख्याल आ सकता है। 61 साल की उम्र में भी उनका शरीर इतना गठीला है कि उसे देख नौजवानों के भी पसीने छूट जाते हैं। बेटे टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। तस्वीर धुंधली है, मगर जिम के दीवानों का गुरुर तोड़ने के लिए काफी है।
tiger shroff
- फोटो : Instagram
पापा जैकी की फोटो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा,'उम्मीद है जब मेरी उम्र भी 60 साल के पार हो जाएगी, तब मैं भी अपने हीरो जैसा दिखूंगा।' हैशटैग के तौर पर टाइगर ने लिखा, 'दाल चावल डाइट', 'असली बागी'
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
jackie shroff
80 के दशक में भी 'जग्गू दादा' की गिनती बलवान हीरोज की फेहरिस्त में होती थी। आज भले ही ऐसे एक्टर्स की लिस्ट लंबी हो जो एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। मगर उस दौर में संजय दत्त, सनी देओल और जैकी श्रॉफ ही अपनी फिजीक को लेकर चर्चा में बने रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ, आगरा
- फोटो : SELF
हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'फेमस' रिलीज हुई है। फिल्म में जिमी शेरगिल, केके मेनन और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'प्रस्थानम' भी है। यह फिल्म साल 2010 में आई तेलगु फिल्म 'प्रस्थानम' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में संजय दत्त, मनीषा कोइराला, चंकी पांडेय और अली फजल भी अहम रोल में नजर आएंगे।