फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व मिस इंडिया के साथ बदसलूकी के सातों आरोपियों को जमानत, जानें क्या था मामला

Sat, 22 Jun 2019 09:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 22 Jun 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
7 accused get bail of Harassing Former Miss India Ushoshi Sengupta case
ushoshi sengupta - फोटो : social media
पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में देर रात को उनके कैब ड्राइवर के साथ कुछ मनचले लड़कों ने मारपीट की। घटना बीते सोमवार रात की थी जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। हालांकि मिस इंडिया की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार किया था। 
7 accused get bail of Harassing Former Miss India Ushoshi Sengupta case
Ushoshi Sengupta - फोटो : social media
इस बीच अब खबर है कि इन सातों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पश्चिम बंगाल में अलीपुर की एक अदालत ने इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सातों युवकों को जमानत दे दी है। वहीं पीड़ित पक्ष के वकील ने युवकों की जमानत का विरोध किया है। आपको बता दें कि कैब ड्रावर के साथ हुई मारपीट का वीडियो उशोशी सेनगुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ घटना की जानकारी दी। 
7 accused get bail of Harassing Former Miss India Ushoshi Sengupta case
ushoshi sengupta - फोटो : social media
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब केे ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
7 accused get bail of Harassing Former Miss India Ushoshi Sengupta case
ushoshi sengupta - फोटो : social media
उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट मेें आगे लिखा- 'घटनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है। हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया। लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले। इसके कुछ समय बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। इसके बाद उशोशी ने ड्राइवर से उन्हें और उनके सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया।'
विज्ञापन
7 accused get bail of Harassing Former Miss India Ushoshi Sengupta case
ushoshi sengupta - फोटो : social media
अपनी इस लंबी चौड़ी-पोस्ट में उशोशी सेनगुप्ता ने कोलकाता पुलिस सहित तमाम मीडिया चैनल्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया है। वहीं उशोशी सेनगुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए अपना बयान जारी किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed