फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले 7 बॉलीवुड एक्टर्स, सब के सब खुद के दम पर बने करोड़पति

Sat, 29 Dec 2018 05:19 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 29 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
7 bollywood actors who are billionaire by his hard work
bollywood

बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करना कोई छोटा काम नहीं है और उन एक्टर्स के लिए ऐसा करना तो बड़ी चुनौती है जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। फिर भी हिंदी सिनेमा में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ही बॉलीवुड में नाम और पैसा दोनों कमाया और आज दर्शक उनके एक्टिंग से उन्हें जानते हैं..तो आइए बात करते हैं ऐसे 7 बॉलीवुड एक्टर्स की जो अपने दम पर करोड़पति बने...

7 bollywood actors who are billionaire by his hard work
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की। कपिल शर्मा एक स्टेज कॉमेडियन से आज एक बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने एक्टर बनने के सफर तक के लिए बहुत मेहनत की। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में अपना पैर जमाया। आज वह करोड़ों रुपये में खेलते हैं। उन्होंने फिल्म किस किससे प्यार करूं और फिरंगी में बतौर लीड एक्टर काम किया है।

7 bollywood actors who are billionaire by his hard work
sunil shetty - फोटो : PTI

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी भी इस लिस्ट में आते हैं। फिल्म बलवान से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं था। उनके पिता रेस्टोरेंट में प्लेटें साफ किया करते थे। लेकिन सुनील शेट्टी को एक्टर बनने का शौक था और वह भी अपने पिता का साथ दिया करते थे। लेकिन आज सुनील शेट्टी करोड़ों से भी ज्यादा के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
7 bollywood actors who are billionaire by his hard work
akshay kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे लेकिन अपने हुनर से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक थी और आज भी वह साल में 3 से 4 फिल्में कर मोटा पैसा कमाते हैं। अक्षय कुमार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति उनकी मेहनत के दम पर ही है। 

विज्ञापन
7 bollywood actors who are billionaire by his hard work
Jackie Shroff

बॉलीवुड में जैकी दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की जिंदगी भी बहुत संघर्ष भरी रही थी। एक टाइम था जब उनके पास काम नहीं था लेकिन एक दिन सिगरेट कंपनी रेड एंड व्हाइट की एड के लिए उन्हें साइन किया गया। बस वहीं से जैकी की किस्मत चमक गई और वह आज भी फिल्मों में काम कर करोड़ों की कमाई करते हैं। इस रेस में अब उनके बेटे एक्टर टाइगर भी आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed