फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72 Hoorain Trailer: '72 हूरें' का ट्रेलर जारी, दिखाया गया आतंकवाद की काली दुनिया का सच

Wed, 28 Jun 2023 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Jun 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
72 Hoorain Trailer Out: Aamir Bashir Pawan Malhotra Ashok Pathak film Directed Sanjay Puran Singh Chauhan
72 हूरें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इस बीच डिटिजल प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर जारी किया गया है। इसे सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जाएगा। ट्रेलर में आतंकवाद की काली दुनिया का सच उजागर होता नजर आया है। आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी शख्स का कैसे ब्रेनवॉश किया जाता है, यह ट्रेलर में उजागर हुआ है।

72 Hoorain Trailer Out: Aamir Bashir Pawan Malhotra Ashok Pathak film Directed Sanjay Puran Singh Chauhan
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में 'हूरों' का मतलब समझाया जा रहा है। बैकग्राउंड से एक शख्स की आवाज आती है, जो कहता है, 'हूरें समझते हो क्या होती हैं? कुंवारी अनछुई हुई...वह भी एक नहीं, दो नहीं....72 हूरें, 72 हूरें।' इसके बाद गोलियों की आवाज और धमाके के साथ नजर आता है खौफनाक मंजर। हर ओर लाशें बिछी हैं और महिलाओं का रूदन सुनाई पड़ रहा है। इस बीच एक शख्स को आतंकवादी बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
Lust Stories 2: काजोल ने बताई मॉडर्न प्यार की परिभाषा, बोलीं- अब शाश्वत प्रेम कहानियों पर किसी को यकीन नहीं

72 Hoorain Trailer Out: Aamir Bashir Pawan Malhotra Ashok Pathak film Directed Sanjay Puran Singh Chauhan
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म आतंकवाद पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में आतंकवाद की दुनिया का काला सच दिखाने की कोशिश की गई है। युवाओं का ब्रेनवॉश कर किस तरह उन्हें आतंकवाद के दलदल में धकेला जाता है, यह ट्रेलर में देखा जा सकता है। आतंकवाद की ट्रेनिंग के दौरान लोगों को जन्नत में 72 हूरें मिलने के सब्जबाग दिखाए जाते हैं और बताया जाता है कि यह जन्नत तब नसीब होती है, जब कोई अपनी जान की कुर्बानी देता है। 
Ravi Kishan: अग्निवीर बन डिफेंस फोर्स में शामिल हुईं रवि किशन की बेटी इशिता, लोग बोले- स्टारकिड बनीं रियल हीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
72 Hoorain Trailer Out: Aamir Bashir Pawan Malhotra Ashok Pathak film Directed Sanjay Puran Singh Chauhan
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि ब्रेनवॉश का असर ऐसा होता है कि आतंकी न सिर्फ मासूमों की, बल्कि जिहाद के नाम पर अपनी जान का दुश्मन भी बन बैठता है। 'काफिरों' को मारने के लिए आत्मघाती कदम उठाता है। ऐसे गलत काम करने में कहीं उसकी अंतरात्मा उसे धिक्कारती है तो उसे ट्रेनिंग के दौरान मिली सीख याद आती है, जिसमें इस कदम को अल्लाह के लिए दी गई 'शहादत' कहा जाता है।'

विज्ञापन
72 Hoorain Trailer Out: Aamir Bashir Pawan Malhotra Ashok Pathak film Directed Sanjay Puran Singh Chauhan
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में हैं और यह सात जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान ने फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं, इसका निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर ने किया है। यह अशोक पंडित द्वारा सह-निर्मित है।
Ashneer Grover: 'रोडीज 19' में हुई अशनीर ग्रोवर की एंट्री, आते ही प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी की लगाई क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed