फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala 75 years: अमर उजाला के 75 वर्ष के अद्भुत सफर को सितारों ने भी किया सलाम, वीडियो संदेश भेज दी बधाई

Tue, 18 Apr 2023 06:53 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 06:53 AM IST
विज्ञापन
75 years of amar ujala Ranveer singh Boman Irani Vaani Kapoor Kailash Kher Celebs congratulated the newspaper
अमर उजाला के 75 वर्ष - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला... देश को आजादी मिलने एक साल बाद इस अखबार ने कलम की ताकत को आजादी देने का काम किया। 18 अप्रैल, 1948 को शुरू हुए शानदार सफर का कारवां आज 75 वर्ष पूरे करने के बाद अपने प्राकट्य के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 75 वर्षों के गौरवशाली सफर में कई लोगों ने अमर उजाला का हाथ थामा और देशभर के करोड़ों लोगों को हर दिन की खबरों से अवगत कराने में संस्थान का हाथ बंटाया। यह सफर जितना खास अमर उजाला संस्थान के लिए रहा, उतना ही खास पाठकों के लिए भी रहा। इन पाठकों में मनोरंजन जगत के कई सितारे भी शामिल हैं। 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कई सेलेब्स ने अमर उजाला को शुभकामनाएं दीं। इन सेलेब्स में रणवीर सिंह, वाणी कपूर, बोमन ईरानी आदि शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि किसने क्या कहा...

75 years of amar ujala Ranveer singh Boman Irani Vaani Kapoor Kailash Kher Celebs congratulated the newspaper
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पाठकों के दिल में बनाई अलग जगह: रणवीर सिंह
बॉलीवुड के सबसे जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने अलग अंदाज में अमर उजाला और उसके पाठकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'नमस्कार...हिंदी भाषा के प्रमुख समाचार पत्रों में से एक अमर उजाला के 75 साल पूरे होने के उत्सव में हम भी आपके साथ शामिल हैं। निर्भीक, निष्पक्ष और निडर समाचार पत्र के रूप में अमर उजाला ने पाठकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। 75 साल की इस सालगिरह पर मेरी तरफ से अमर उजाला के सभी पाठकों को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।'
 

75 years of amar ujala Ranveer singh Boman Irani Vaani Kapoor Kailash Kher Celebs congratulated the newspaper
बोमन ईरानी - फोटो : social media

इस उत्सव में शामिल होकर खुश हूं: बोमन ईरानी
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी ने भी अमर उजाला के इस उत्सव में शामिल होने का आभार जताते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने के इस उत्सव में शामिल होकर मैं भी बहुत खुश हूं। अमर उजाला के संपादकों को, पत्रकारों को और पाठकों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
75 years of amar ujala Ranveer singh Boman Irani Vaani Kapoor Kailash Kher Celebs congratulated the newspaper
अजय देवगन - फोटो : social media

अमर उजाला सत्य के पथ पर यूं ही आगे बढ़ता रहे: अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन ने अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, अमर उजाला समाचार पत्र के सभी कर्मवीरों, पाठकों और शुभचिंतकों को इसके प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। सत्य के पथ पर ये समाचार पत्र यूं ही आगे बढ़ता रहे, यही मेरी शुभकामनाएं है।

विज्ञापन
75 years of amar ujala Ranveer singh Boman Irani Vaani Kapoor Kailash Kher Celebs congratulated the newspaper
गजेंद्र चौहान - फोटो : social media

अमर उजाला ने हमेशा दिया साथ: गजेंद्र चौहान
गजेंद्र चौहान ने भी अमर उजाला को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'फिल्मी दुनिया में आने के बाद बहुत से उतार-चढ़ाव देखे। इन उतार-चढ़ावों के बीच मेरे पत्रकार मित्रों ने मेरा बहुत साथ दिया। अखबारों ने मेरा बहुत साथ दिया, जिनमें से एक अमर उजाला है। अमर उजाला ने मेरे करियर के शुरुआती दौर में मेरे आर्टिकल्स को शानदार तरीके से छापा, जिसकी वजह से मुझे नेम और फेम मिला। अमर उजाला पत्रकारिता के क्षेत्र में 75 वर्ष पूरे कर रहा है...मैं उसमें काम करने वाले लोगों को, अधिकारियों को और पत्रकार मित्रों को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्हें बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed