बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने आज आठ साल पूरे कर लिए हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म आठ अगस्त 2013 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका एक साउथ इंडियन लड़की के किरदार में थीं, जिसका नाम मीनम्मा। फिल्म को अब तक भी खूब पसंद किया जाता है। वहीं, फिल्म के आठ साल पूरे होने पर दीपिका ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी साझा की है।
8 years of Chennai Express: 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पूरे किए आठ साल, दीपिका पादुकोण ने साझा किया खास पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:30 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने आज आठ साल पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
