फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब इस वजह से लड़कियों के वॉशरूम में छुप गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने खुद सुनाई पूरी कहानी

Sun, 08 Aug 2021 06:20 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 08 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
When Manoj Bajpayee recalls hiding in girls washroom because he was too shy around girls
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। इन दिनों एक्टर की डायल 100 चर्चा में छाई हुई है। ओटीटी के शीर्षस्थ अभिनेताओं में शुमार हो चुके मनोज बाजपेयी इन दिनों इस माध्यम के सबसे महंगे सितारों में से भी एक हैं। हालांकि बड़े परदे पर उनका करियर पिछले पांच साल की फिल्मों के हिसाब से देखा जाए तो करीब करीब हाशिये पर ही पहुंच चुका था। लेकिन, अब वह नए जोश में हैं और कहते हैं कि एक दिन अपनी पूरी राम कहानी अपनी आत्मकथा में भी लिख सकते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री साक्षी तंवर ने मनोज की पत्नी का किरदार निभाया है। इस बीच साक्षी तंवर ने उस समय को याद किया जब मनोज, एक्ट्रेस के एक्टिंग टीचर थे। तब साक्षी, नई दिल्ली में कॉलेज की छात्रा थीं। साझी ने कहा कि एक बार वो मनोज के गुस्से से कैसे बची थीं, वहीं मनोज बाजपेयी ने महिला कॉलेज जाने को लेकर अपनी परेशानी भी जाहिर की। 

When Manoj Bajpayee recalls hiding in girls washroom because he was too shy around girls
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं उससे कहता था कि तुम्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि तुम इसमें अच्छी हो और इसने मुझे दूर से ही बहुत गर्व महसूस करवाया है। हम दोनों ने कभी फोन पर बात नहीं की लेकिन मैं चुपचाप रहकर भी उस पर बहुत-बहुत गर्व करता था।'

When Manoj Bajpayee recalls hiding in girls washroom because he was too shy around girls
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, मनोज कहते हैं, 'मैं गर्ल्स कॉलेज जाने में शर्माता था। मुझे लड़कियों के सामने शर्म आती थी। इसलिए मैं कुछ लड़कियों से गेट पर इंतजार करने के लिए कहता था। एक दिन वो लड़कियां नहीं आईं तो मैंने सड़क के दूसरी तरफ ढाबे पर जाकर उनका इंतजार किया। एक दिन मैं लड़कियों के वॉशरूम में चला गया और जब मैं वहां था तो कुछ लड़कियां वॉशरूम में आ गईं, वो जा ही नहीं रही थीं। इसलिए मुझे वहां छुपना पड़ा जब तक मैदान साफ नहीं हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Manoj Bajpayee recalls hiding in girls washroom because he was too shy around girls
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social Media

मनोज वाजपेयी इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म साइलेंस में नजर आए हैं।  इसके अलावा वह द फैमिली मैन 2 में भी नजर आए हैं। वह हंगामा है क्यों बरपा और डायल हंड्रेड में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
When Manoj Bajpayee recalls hiding in girls washroom because he was too shy around girls
मनोज बाजपेयी

बता दें कि मनोज बाजपेयी ने पिछले पांच साल में हिंदी सिनेमा में काफी संघर्ष किया है। साल 2016 में उनकी ‘अलीगढ़’ और ‘बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन’ जैसी काबिले तारीफ फिल्में रिलीज हुईं लेकिन ‘ट्रैफिक’ और ‘सात उचक्के’ की तरह इन्हें भी बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद ‘नाम शबाना’, ‘सरकार 3’ और ‘रुख’ का भी यही हश्र हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed