{"_id":"5a2e6e144f1c1b3c3d8bcde5","slug":"80-millions-people-on-the-social-media-following-of-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज खुश बहुत हैं अमिताभ, सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या 8 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज खुश बहुत हैं अमिताभ, सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या 8 करोड़ के पार
Tue, 12 Dec 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर बताया कि सभी सोशल मीडिया को मिलाकर उनके फॉलोअर्स की संख्या 8 करोड़ पहुंच गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि ‘इस विस्तारित परिवार के मेरे प्यारे साथियों दिल थामकर सुनिए, सोशल मीडिया पर कुल संख्या, आठ करोड़ हो गई है, इसे संभव बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
T 2737 - BAAAADUUUMBAAAAAAA !! LISTEN TO THIS DEAR ALL Ef ..
Collective social media followers reaches .. hold your breath .. 80 MILLION ... 80 MILLION .. !!!! Thank you for making this happen !!🙏🙏🙏🙏😀 pic.twitter.com/K1IxBUkpLJ
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 31.7 करोड़, फेसबुक पर 2 करोड़ 77 लाख, 31हजार 622 और इंस्टाग्राम पर 62 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा उनके ब्लॉग पर भी फॉलोअर्स हैं।
3 of 5
चार दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड में काम कर रहे 75 साल के अभिनेता अमिताभ डिजिटल प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय हैं और अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातों को अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा वह अपने ब्लॉग के माध्यम से साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन ने इस डिजिटल युग में फिल्मी दुनिया को फिल्म उद्योग कहे जाने पर आपत्ती जताई है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'डिजिटल कैमरा, आज के युग में हमें आश्चर्य रूप से स्वतंत्र महसूस करने की अनुमति देता है। पुराने समय में बनने वाली सेल्युलाइड फिल्म की तरह कोई फिल्म नहीं है और मैं अक्सर हैरान हो जाता हूं कि हम अभी तक 'फिल्म' उद्योग क्यों पुकारते हैं?'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन फिलहाल थाईलैंड में हैं और फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें आमिर खान, कटरीना कैफ और 'दंगल' फेम फातिमा साना शेख भी शामिल हैं। वह '102 नॉट आऊट' में भी दिखेंगे, जिसमें वह अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे। ये दोनों दो दशकों के बाद मिलकर काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।