फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

83 Collection Day 3: रणवीर की फिल्म 83 को छुट्टियों का फायदा भी नहीं मिला, तीसरे दिन का कलेक्शन इतने करोड़ में सिमटा

Mon, 27 Dec 2021 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Dec 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 3: Ranveer Singh Deepika Padukone Movie Slows Down on Weekend, Total 45 Crores Collection Till Now
83 मूवी के एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘83’ (83 Movie) लंबे समय के इंतजार के बाद बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 का खूब प्रमोशन किया था और फिल्म समीक्षकों ने कहानी से लेकर कास्ट की एक्टिंग तक को खूब सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को न तो क्रिसमस का फायदा मिला न ही रविवार की छुट्टी का। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें सबसे ज्यादा कमाई फिल्म की महाराष्ट्र में 2.82 करोड़ रुपये की और दूसरे नंबर की कमाई दिल्ली-यूपी में 2.50 करोड़ रुपये की हुई।

83 Box Office Collection Day 3: Ranveer Singh Deepika Padukone Movie Slows Down on Weekend, Total 45 Crores Collection Till Now
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई
दूसरे दिन यानी क्रिसमस की छुट्टी पर फिल्म ने तकरीबन 16 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन महज 17 करोड़ ही रहा। जो कि उम्मीद से बेहद कम है। माना जा रहा था कि फिल्म छुट्टियों पर अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन आंकड़े ठीक इसके उलट आए। फिल्म ने अब तक कुल 45 करोड़ का कलेक्शन किया है।

 
83 Box Office Collection Day 3: Ranveer Singh Deepika Padukone Movie Slows Down on Weekend, Total 45 Crores Collection Till Now
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म (83 Movie Collection) के कलेक्शन को लेकर अभी तक जो आंकडे़ सामने आए हैं वो ज्यादा संतोषजनक नहीं है। पहले दिन के कलेक्शन में 83 अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी से मात खा गई। 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन 26.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिनेमाघर खुलने के बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने पहले दिन सभी भाषाओं में करीब 52 करोड़ बटोरे। वहीं 'स्पाइडर मैन नो वे होम' ने पहले दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 3: Ranveer Singh Deepika Padukone Movie Slows Down on Weekend, Total 45 Crores Collection Till Now
फिल्म 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी बिक चुके हैं। सब कुछ मिलाकर तो फिल्म अपनी लागत वसूलने में कामयाब होती दिख रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अगर 150 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार न कर सकी तो ये अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पर तगड़ा असर डालेगी। 

विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 3: Ranveer Singh Deepika Padukone Movie Slows Down on Weekend, Total 45 Crores Collection Till Now
फिल्म जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। 31 दिसंबर को शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी भी रिलीज हो रही है ऐसे में रणवीर की फिल्म के पास कमाई के लिए महज एक हफ्ता ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed