सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: रणवीर सिंह ने अपने प्रशंसकों का किया शुक्रियाअदा, कहा- 83 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ट्रिब्यूट है

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Dec 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
83 trailer response ranveer singh shares heartfelt note on social media thanks to his fans
83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो अपने प्रशंसकों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ले आते हैं। हाल ही में एक बार फिर से रणवीर सिंह ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। दरअसल इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ’83’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए और यूट्यूब पर इसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस का रणवीर सिंह सहित पूरी 83 की टीम को खूब प्यार मिल रहा है।



रणवीर सिंह ने किया शुक्रियाअदा

फैंस और पूरी दुनियाभर से मिल रहे प्यार से रणवीर सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए फैंस से लेकर मीडिया और पूरी टीम का धन्यवाद किया। पूरे देशभर में और  बाहर भी जो इस फिल्म के फैन हैं उनका ट्रेलर को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और सभी जनरेशन के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की काफी तारीफ की है। हम इससे बेहद खुश हैं।
 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

83 trailer response ranveer singh shares heartfelt note on social media thanks to his fans
फिल्म 83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर ने कहा ये एक श्रद्धांजलि है

रणवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये भारतीय इतिहास के उस पल के लिए शानदार श्रद्धांजलि है। जिसने ये सब बदल दिया। ये फिल्म साल 1983 में भारत क्रिकेट टीम द्वारा हासिल की गई एक महान उपलब्धि है। कपिल डेविल्स ये सभी लोग दिग्गज हैं और इनकी कहानी को सिनेमाई पर्दे पर दर्शाना और इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है।

83 trailer response ranveer singh shares heartfelt note on social media thanks to his fans
83 टीजर - फोटो : Twitter

कबीर सिंह ने सपना किया पूरा

अपने इस पोस्ट में रणवीर सिंह ने आगे लिखा, ‘आप सभी के ढ़ेर सारे प्यार और मैसेज के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। कैप्टन कबीर सिंह ने उन सभी सपनों को पूरा किया जो आपने देखा है। कबीर सिंह द्वारा निर्देशित 83 कपिल देव की बायोपिक है। रिपोर्ट्स की माने तो शूटिंग के दौरान खुद कपिल देव ने रणवीर सिंह के साथ बहुत समय व्यतीत किया था और उन्हें काफी चीजें सिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
83 trailer response ranveer singh shares heartfelt note on social media thanks to his fans
83 फिल्म ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण बनीं रोमा देवी

इस फिल्म में न सिर्फ रणवीर सिंह ने गजब का काम किया है, बल्कि अन्य क्रिकेटर्स का किरदार निभाने वाले कलाकारों के परफोर्मेंस को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। इस ट्रेलर में रणवीर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी सरप्राइज पैकेज के रूप में नजर आ रही हैं। दीपिका ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेत्री होने के साथ-साथ वो इस फिल्म की निर्माता भी हैं।

विज्ञापन
83 trailer response ranveer singh shares heartfelt note on social media thanks to his fans
फिल्म 83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों ने निभाई है अहम भूमिकाएं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में साथ-साथ रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed