फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर मचा घमासान, एक साथ रिलीज हुई 9 फिल्में

Fri, 02 Sep 2016 04:38 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 02 Sep 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
9 films are releasing this friday
- फोटो : BBC
सोनाक्षी सिन्हा दो साल बाद स्क्रीन पर एक नई फिल्म में दिखेंगी और जाहिर है उन्हें और निर्माता को फिल्म से उम्मीदें होंगी लेकिन अकीरा को एक या दो नहीं पूरी 9 फिल्मों से टक्कर लेना होगा। एक तरफ चीनी (हाँग काँग) मार्शल आर्ट्स फिल्मों के सुपरहिट स्टार जैकी चैन की फिल्म स्किपट्रेस है वहीं शीना बोरा मर्डर केस पर बनी पहली फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ भी दो सितंबर को रिलीज हुई है।

इस शुक्रवार को हॉलीवुड और बॉलीवुड को मिलाकर नौ फिल्में रिलीज हुई हैं:-
9 films are releasing this friday
- फोटो : Self
अकीरा
तेवर के फ्लॉप होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा की उम्मीदें अब अकीरा पर टिकी हैं। एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को, जो मार्शल आर्ट्स जानती है, एक भ्रष्ट पुलिस अफसर के गुंडे गलती से किडनैप कर लेते हैं। लेकिन यह गलती उन्हें कितनी भारी पड़ती है और अकीरा अपने अपहरणकर्ताओं को कैसे सबक सिखाती है, यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म के निर्देशक हैं गजनी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके ए आर मुरुग दास और फिल्म में सोनाक्षी सोलो हीरो हैं लेकिन फिल्म की एक खास बात है मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप का विलेन के रोल में होना।

आप में से जो लोग यह सोच रहे हैं कि इस फिल्म में आपको शायद शत्रुघ्न सिन्हा भी दिखेंगे तो ऐसा नहीं है क्योंकि बीबीसी को दिए अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि शत्रुघ्न इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए थे।
9 films are releasing this friday
डार्क चॉकलेट
साल 2015 के सबसे चर्चित केस शीना बोरा हत्याकांड को लेकर फिल्म बनना तय था। जाहिर है केस में किसी बॉलीवुड फिल्म जैसा ही मसाला था। वैसे डार्क चॉकलेट मूल रूप से एक बंगाली फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार निभा रही हैं महिमा चौधरी (इंद्राणी) और रिया सेन (शीना बोरा)।

हिंदी पट्टी में इस फिल्म का बहुत ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ है लेकिन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म की चर्चा है क्योंकि इसके निर्देशक अग्निदेव चटर्जी साल 2012 में तीन हिट फिल्में चारूलता 2011, तीन कन्या और मिसेज सेन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 films are releasing this friday
आइलैंड सिटी
विनय पाठक को किसी फिल्म में लीड रोल में देखते ही लगता है कि यह एक आर्ट फिल्म होगी, लेकिन आइलैंड सिटी एक शहर की कहानी का ताना बाना है जिसे युवा निर्देशिका रूचिका ओबेरॉय ने बनाया है। फिल्म की कहानी मुंबई शहर में रहने वाले तीन अलग अलग इंसानो की है जो कैसे एक ही शहर की भाग दौड़ में एक दूसरे से अलग हैं लेकिन फिर भी एक हैं।
इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विकास प्राधिकरण ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म की निर्देशिका को वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कृत भी किया जा चुका है। फिल्म में आपको हाल ही में ब्रेट ली के साथ ‘अनइंडियन’ में नजर आई अभिनेत्री तनिष्ठा भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
9 films are releasing this friday
स्किपट्रेस
इस फिल्म को भले ही हॉलीवुड के क्रिटिकों ने नकारा हो लेकिन जैकी चैन की इस फिल्म ने चाईना में जबर्दस्त कमाई की है और अब यह भारत में रिलीज हो रही है।
जैकी चैन को भारत में पसंद करने वाले कई फैन हैं और लंबे समय से यहां एक चीनी मार्शल आर्ट वाली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है (कुंग फू पांडा एक हॉलीवुड फिल्म है) ऐसे में इस फिल्म के चलने के कई कारण हो सकते हैं। हां एक बात ध्यान रखे कि अब जैकी चैन पहले वाले जैकी नहीं रहे और अगर आप रश ऑवर, ड्रंकन मास्टर या हू एम आई वाले जैकी को देखने जा रहे हैं तो शायद आपको निराशा हो लेकिन वो अभी भी मार्शल आर्ट को कॉमेडी के साथ ही करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed