{"_id":"5d0f44298ebc3e6c99491271","slug":"90s-bollywood-actresses-who-failed-to-makes-a-mark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक की ये 7 एक्ट्रेस हिट देने के बाद भी जी रहीं गुमनामी की जिंदगी, एक तो बन गईं संन्यासिनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक की ये 7 एक्ट्रेस हिट देने के बाद भी जी रहीं गुमनामी की जिंदगी, एक तो बन गईं संन्यासिनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
bollywood actress
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में बॉलीवुड ने ऐसे कई चेहरे दिए जो आज भी बेहद हिट हैं। चाहे वो माधुरी दीक्षित हों या जूही चावला, सालों तक इन स्टार्स ने इंडस्ट्री पर राज किया है। हालांकि कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में हिट तो दिए लेकिन उसके बाद उन्हें गुमनामी की जिंदगी मिली। उस वक्त इनमें से कई सितारों को लोग सिर आंखों पर बिठाते थे लेकिन अब इनकी कोई सुध नहीं लेता।
2 of 8
anu aggarwal
- फोटो : social media
ऐसी ही एक हीरोइन हैं अनु अग्रवाल। ये अनु वही हैं जो महेश भट्ट की फिल्म आशिकी में लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद ये हीरोइन रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन उसके बाद तकरीबन 9 सालों तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अनु की याददाश्त पर इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला।
3 of 8
namrata shirodkar
- फोटो : social media
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने कम ही समय में बॉलीवुड से दूरी बना ली हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शादी के बाद नम्रता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों के दो बच्चे हैं। गौरतलब है कि नम्रता एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बहन हैं। नम्रता की मुख्य फिल्मों की बात करें तो कच्चे धागे, वास्तव और पुकार हिट रही थीं। उनकी आखिरी रिलीज तेलुगू फिल्म अंजी (Anji) है, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
shilpa shirodkar
- फोटो : social media
एक्ट्रेेस शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। शिल्पा ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं।
विज्ञापन
5 of 8
'जोश' में शाहरुख खान के साथ प्रिया गिल
आपको सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की याद होगी, जी हां प्रिया गिल। उन्होंने संजय कपूर के साथ सिर्फ तुम और शाहरुख के साथ जोश जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन शुरुआती हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।