फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू के बीच घर बैठे देखिए 90 के दशक की ये पांच फिल्में, अनु-राहुल की 'आशिकी' का तो आज भी जवाब नहीं

Sun, 22 Mar 2020 03:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 22 Mar 2020 03:14 PM IST
90s Movies You Should Watch At Home During janta curfew
90s movies - फोटो : Twitter

पूरे देश में जनता कर्फ्यू का पालन हो रहा है। चारो तरफ सन्नाटा दिख रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर बैठे आप कौन सी फिल्मों को देख अपनी बोरियत दूर कर सकते हैं।  आप 90 के दशक की कुछ खास फिल्मों को देख सकते हैं जो आज भी बेहद पसंद की जाती हैं। 90 का वो ऐसा दौर था जब बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों पर फोकस होता था। फैन फॉलोइंग के मामले में उस दौर के एक्टर्स का कोई जवाब नहीं। 90 के गाने आज भी लोगों की जुबा पर होते हैं। आइए बात करते हैं उस दौर की सुपरहिट फिल्मों की। वो फिल्में जिनकी कहानी और किरदार आज भी हमारे जहन में हैं। 

90s Movies You Should Watch At Home During janta curfew
darr

डर

शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कभी एक साथ काम नहीं किया। इस फिल्म से शाहरुख स्टार बन गए थे। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

90s Movies You Should Watch At Home During janta curfew
Anu Aggarwal

आशिकी

साल 1990 में आई रोमांस ड्रामा फिल्म आशिकी को कोई नहीं भूल सकता। इस फिल्म में काम कर एक्टर राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातोंरात स्टार बन गए थे। महेश भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ा कलेक्शन किया, जिसे आज तक लोगों का खूब प्यार मिलता है। इस फिल्म का सीक्वल भी बन चुका है। आप इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं। ये फिल्म जियो टीवी पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
90s Movies You Should Watch At Home During janta curfew
sadak movie

सड़क

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। बता दें 27 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं फिल्म के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। आप यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं।
90s Movies You Should Watch At Home During janta curfew
साजन - फोटो : Twitter

साजन

संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने इस फ़िल्म के जरिये खूब धमाल मचाया था। फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस फिल्म में लव ट्राएंगल बनाया था संजय दत्त ने। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed