फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स पर बनी भारत की इस शॉर्ट फिल्म को मिला ऑस्कर, यूपी के हापुड़ में हुई थी शूटिंग

Mon, 25 Feb 2019 10:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला (भाषा)
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला (भाषा) Published by: anand anand Updated Mon, 25 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
91st Academy Awards ceremony guneet monga get oscar for period end of sentence in Short Documentary
oscars - फोटो : file photo
भारत के ग्रामीण क्षेत्र में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘ पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस’ को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका जेहताबची ने किया है और इसे भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की ’सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने प्रोड्यूस किया है। यह डॉक्यूमेंट्री ‘ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस’ के छात्रों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन द्वारा शुरू किए गए ‘द पैड प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है।
91st Academy Awards ceremony guneet monga get oscar for period end of sentence in Short Documentary
Guneet Monga - फोटो : social media
जेहताबची ने ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘ मैं इसलिए नहीं रो रही हूं कि मेरा माहवारी चल रहा या कुछ भी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि माहवारी को लेकर बनी कोई फिल्म ऑस्कर जीत सकती है।' वहीं बर्टन ने इस पुरस्कार को अपने स्कूल को समर्पित करते हुए कहा कि इस परियोजना का जन्म इसलिए हुआ क्योंकि लॉस एंजिलिस के मेरे विद्यार्थी और भारत के लोग बदलाव लाना चाहते थे। इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी दिल्ली के बाहरी इलाके ‘हापुड़’ की है।
91st Academy Awards ceremony guneet monga get oscar for period end of sentence in Short Documentary
oscars - फोटो : अमर उजाला
भारत के लिए ऑस्कर का यह क्षण एक दशक के बाद आया है, जब ए आर रहमान और साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए 2009 में अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा मेक्सिको के निर्देशक अल्फोंसो कुरों की ‘रोमा’ को ऑस्कर में ‘विदेशी भाषा फिल्म’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। यह मेक्सिको की पहली फिल्म है जिसको इस श्रेणी में पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
91st Academy Awards ceremony guneet monga get oscar for period end of sentence in Short Documentary
roma - फोटो : file photo
‘रोमा’ के निर्देशक कुरों को 91वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में सिनेमैटोग्राफी के लिए भी ऑस्कर मिला है। रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म की तारीफ सिनेमैटोग्राफी के लिए भी की जा रही थी। कुरों ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें अपनी ही निर्देशन में बनी फिल्म के लिए सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
91st Academy Awards ceremony guneet monga get oscar for period end of sentence in Short Documentary
Oscars Award - फोटो : file photo
कुरों की इस ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ फिल्म से लोगों को काफी आशा थी। इस श्रेणी में ‘कोल्ड वॉर (पोलैंड), ‘ शॉपलिफ्टर्स (जापान)’, ‘ नेवर अवे (जर्मनी)’, ‘केपरनौम (लेबनान)’ भी नामित थी। रोमा की की कहानी 1970 के दशक के मेक्सिको की है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed