फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन ने दिया सुशांत सिंह राजपूत को अनोखा ट्रिब्यूट, सौरमंडल में रजिस्टर करवाया अभिनेता के नाम का तारा

Mon, 06 Jul 2020 03:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Jul 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
A Fan Registered Star on Sushant Singh Rajput Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 21 दिन बीत गए हैं। लेकिन अब भी उन्हें कोई भूल नहीं पा रहा है। सुशांत के फैंस उन्हें रह रहकर याद कर रहे हैं। सुशांत के फैंस उन्हें अलग- अलग तरीके से ट्रिब्यूट दे रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत के एक फैन ने उन्हें खास तरह से ट्रिब्यूट दिया है। सुशांत की एक फैन ने उनके नाम पर एक तारे का नाम रख दिया है।

A Fan Registered Star on Sushant Singh Rajput Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष, गैलेक्सी, चांद- तारों का काफी शौक था। कहा जाता है कि उन्होंने चांद पर एक प्लॉट भी ले रखा था। जिसे वो टेलिस्कोप के जरिए देखा भी करते थे। सुशांत के पास करीब 55 लाख रुपये का एक टेलीस्कोप भी था। जो उनके घर के लिविंग रूम में रखा हुआ था। वहीं अब सुशांत की एक फैन ने भी ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने सुशांत के नाम का एक तारा रजिस्टर करवाया है।

A Fan Registered Star on Sushant Singh Rajput Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की इस फैन का ट्विटर अकाउंट रक्षा के नाम से है। उनके अकाउंट के मुताबिक रक्षा यूनाइटेड स्टेट की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक सर्टिफिकेट भी साझा किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'सुशांत हमेशा तारों के शौकीन रहे हैं और इसलिए मुझे उनके नाम पर एक तारे का नाम रखना सही लगा। आप हमेशा ऐसे ही चमकते रहें।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Fan Registered Star on Sushant Singh Rajput Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ इस फैन ने जो सर्टिफिकेट शेयर किया है उसके अनुसार RA.22.121 पोजिशन के स्टार को सुशांत सिंह राजपूत नाम दिया गया है। हालांकि फिलहाल फैन द्वारा शेयर किए गए इन सर्टिफिकेट की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
A Fan Registered Star on Sushant Singh Rajput Name
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 फरवरी को अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि वो कुछ समय से डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें: रणवीर सिंह ही नहीं उनके माता- पिता और बहन भी हैं बेहद स्टाइलिश, लाइमलाइट से रहते हैं दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed