फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह ही नहीं उनके माता- पिता और बहन भी हैं बेहद स्टाइलिश, लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Mon, 06 Jul 2020 02:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday Know About Actors Stylish Family Deepika Padukone Ritika Bhavnani Jagjit Singh Bhavnani
परिवार के साथ रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इंडस्ट्री के टॉप हीरो बनने के बाद उन्होंने सक्सेसफुल हीरोइन दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। रणवीर जितने बड़े और स्टाइलिश अभिनेता हैं। उतना ही स्टाइलिश उनका परिवार भी है। रणवीर के जन्मदिन मौके पर हम आपको रणवीर की स्टाइलिश फैमिली के बारे में बताते हैं। जो लाइम लाइट से दूर रहती है।

Ranveer Singh Birthday Know About Actors Stylish Family Deepika Padukone Ritika Bhavnani Jagjit Singh Bhavnani
रणवीर सिंह की मम्मी - फोटो : Social Media

रणवीर के परिवार में उनके पिता, मां और एक बड़ी बहन हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं रणवीर की मां के बारे में। रणवीर की मां का नाम अंजू भवनानी है। अंजू भवनानी को अक्सर कई ईवेंट्स में देखा जाता है। वो भी अपने बेटे की तरह काफी स्टाइलिश हैं। हालांकि अंजू लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

Ranveer Singh Birthday Know About Actors Stylish Family Deepika Padukone Ritika Bhavnani Jagjit Singh Bhavnani
माता पिता के साथ रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। रणवीर के पिता बिजनेसमैन हैं। रणवीर अक्सर अपने पिता के साथ की कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जब दीपिका और रणवीर की शादी हुई थी तो भवनानी ने कहा था- ये दीवानी तो भवनानी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday Know About Actors Stylish Family Deepika Padukone Ritika Bhavnani Jagjit Singh Bhavnani
बहन के साथ रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर ने एक बार कहा था कि उनकी एक नहीं दो मां हैं। रणवीर अपनी दूसरी मां अपनी बड़ी बहन रितिका भवनानी को कहते हैं। रणवीर कहते हैं कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। रणवीर की बहन शादीशुदा हैं और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। रणवीर एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है। वहीं दीपिका के परिवार की बात करें तो उनके घर में भी मॉम-डैड के अलावा एक बहन अनीशा है, जो गोल्फ की बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday Know About Actors Stylish Family Deepika Padukone Ritika Bhavnani Jagjit Singh Bhavnani
अनिल रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से भी रिश्ता है। दरअसल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी के भतीजे हैं। इस तरह वह सोनम कपूर और रिया कपूर के कजिन भी हुए। इसके अलावा बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती है। रणवीर और अर्जुन कपूर एक परिवार की तरह हैं।

पढ़ें: Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के फैशन की कायल हैं पत्नी दीपिका पादुकोण, कई बार पहने हैं एक जैसे कपड़े

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed