फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के फैशन की कायल हैं दीपिका पादुकोण, कई बार पहने हैं एक जैसे कपड़े

Mon, 06 Jul 2020 12:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday Special in Hindi: Deepika Padukone And Ranveer Singh Dress
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह छह जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में से एक हैं। रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा अपने फैंस के लिए भी कुछ न कुछ करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी कमाल की है। बात करें रणवीर के ड्रेसिंग सेंस की तो वो भी कमाल ही है। उनके ड्रेसिंग सेंस को पत्नी दीपिका पादुकोण भी फॉलो करती हैं। कई बार दोनों को एक जैसे कपड़ों में स्पॉट किया गया है...

Ranveer Singh Birthday Special in Hindi: Deepika Padukone And Ranveer Singh Dress
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर सिंह तो हमेशा अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस मामले में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी उनसे कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण भी स्टाइल में रणवीर को बराबरी से टक्कर देती हैं। दीपिका और रणवीर को कई बार एक जैसी ही ड्रेसेज पहने हुए देखा गया है। अलग-अलग इवेंट्स में करीब करीब एक जैसी ड्रेस में देखा गया है।

Ranveer Singh Birthday Special in Hindi: Deepika Padukone And Ranveer Singh Dress
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्हें उनके फैन्स की तरफ से बेहद प्यार मिलता है। दोनों की जोड़ी को फैन्स इनकी पहली फिल्म से ही पसंद करने लगे थे। दोनों को स्क्रीन पर एक साथ देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को एक साथ देखा गया और खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday Special in Hindi: Deepika Padukone And Ranveer Singh Dress
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दीपवीर हैशटैग भी ट्रेंड किया था। फैन्स ने पहली ही फिल्म के बाद से इन दोनों की जोड़ी बना दी थी। शादी के बाद भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Birthday Special in Hindi: Deepika Padukone And Ranveer Singh Dress
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फैन्स का मन इतने से ही नहीं भरता। फैन्स दोनों को शादी के बाद भी एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। जिसके लिए अक्सर दोनों को कहा भी जाता है। अब दोनों आगामी फिल्म '83' में एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते देश के हालातों को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें: सगे बाप-बेटे संग रोमांस कर चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, हेमा मालिनी से लेकर श्रीदेवी तक हैं लिस्ट में शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed