बात हम बीते जमाने की करें या आज के वक्त की, एक तरफ जहां बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। तो वहीं बॉलीवुड अभिनेताओं का भी तोड़ नहीं है। कई अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जादू ना केवल अपने जमाने के अभिनेता बल्कि उनके बेटों पर भी चलाया है। इस पैकेज में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगें, जिन्होंने फिल्मों में असल जिंदगी के बाप और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया है।
सगे बाप-बेटे संग रोमांस कर चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, हेमा मालिनी से लेकर श्रीदेवी तक हैं लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जया प्रदा
गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री जया प्रदा इस लिस्ट में सबसे पहले आती हैं। जया प्रदा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जया प्रदा ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ गंगा तेरे देश में, शहजादे, फरिश्ते जैसी फिल्मों में रोमांस किया है। तो वहीं उन्होंने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ भी वीरता और जबरदस्त जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई हैं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने हुस्न और डांस से सभी को दीवाना बना रखा है। माधुरी ने फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ रोमांस किया। इसके बाद वो उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में भी नजर आईं।
डिंपल कपाड़िया
सिर्फ माधुरी दीक्षित ही नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया ने भी विनोद खन्ना और उनके बेटे के साथ फिल्म में इश्क लड़ाया है। डिंपल ने विनोद खन्ना के साथ खून का कर्ज, बटवारा, लेकिन जैसी कई फिल्में की हैं। तो वहीं उन्होंने विनोद के बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म दिल चाहता है में रोमांस किया था। फिल्म से दोनों के किरदार को अब तक खूब याद किया जाता है।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने राज कपूर साहब के साथ फिल्म सपनों के सौदागर में रोमांस किया है। वहीं उन्होंने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी फिल्म में काम किया है।