बीते कुछ समय से दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल अपनी सुरीली आवाज की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म केसरी के गाने 'तेरी मिट्टी' गया था, जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दिल्ली पुलिस के इस कांस्टेबल का नाम रजत राठौर है। रजत राठौर ने अब कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का गाना गया है।
अक्षय कुमार के बाद दिल्ली पुलिस के इस कांस्टेबल ने जीता कार्तिक आर्यन का दिल, वजह बेहद दिलचस्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांस्टेबल रजत राठौर ने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का सुपरहिट गाना 'तेरा यार हूं मैं' गाया है। जिसकी कार्तिक आर्यन ने भी तारीफ है। कार्तिक आर्यन ने रजत राठौर का गाना गाते हुए वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही कार्तिक आर्यन ने रजत राठौर की अपने पोस्ट में तारीफ भी की है।
कार्तिक आर्यन ने रजत राठौर के वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रॉकस्टार पुलिसमैन, आप लोग हर बार दिल जीत लेते हो।' सोशल मीडिया पर रजत राठौर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस गाने के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Aap log har baar dil jeet lete ho !! #TeraYaarHoonMain #Repost @rajat_rathor_rj
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
आपको बता दें कि 'तेरा यार हूं मैं' गाना साल 2018 में आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के गाने और कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं बीते दिनों 'तेरी मिट्टी' गाना गाने पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कांस्टेबल रजत राठौर की तारीफ की थी।
अक्षय कुमार ने भी उनके गाने के वीडियो को साझा करते हुए उनकी तारीफ की थी। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तेरी मिट्टी एक ऐसा गाना है जो हमेशा मेरे रोंगटे खड़े कर देता है, चाहें मैं इसे कितनी भी बार सुनूं। यह वीडियो साझा करने के लिए रजत जी धन्यवाद।'
Teri Mitti is a song which always gives me goosebumps, no matter how many times I hear it, this time was no different ♥️ Thank you Rajat ji for sharing. #CopThatSings :) https://t.co/JTmy6qiSjs pic.twitter.com/FymUgo7u4U