फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 की उम्र में इस एक्टर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री, बाल ठाकरे ने लगा दिया था फिल्मों पर बैन

Mon, 26 Aug 2019 12:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 26 Aug 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
A K Hangal Death Anniversary speical when bal thackeray ban his movies
A. K. Hangal - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमाजगत में रहीम चाचा के नाम से जाने जाने वाले ए के हंगल की आज डेथ एनिवर्सरी है। वो बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 50 साल की उम्र में सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इन्होंने 70 से 90 के दशक तक ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार का किरदार निभाया है। तो चलिए आपको ए के हंगल से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

A K Hangal Death Anniversary speical when bal thackeray ban his movies
A. K. Hangal - फोटो : Social Media

ए के हंगल का पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। हालांकि ज्यादातर लोग उन्हें उनके शॉर्ट नाम यानी कि ए के हंगल के नाम से ही जानते हैं। इनका जन्म 1 फरवरी 1914 को हुआ था और यह मुख्य रूप से कश्मीरी पंडित थे जिन्होंने अपना ज्यादातर बचपन पेशावर में गुजारा था।

A K Hangal Death Anniversary speical when bal thackeray ban his movies
A. K. Hangal - फोटो : Social Media
ए के हंगल भारत को आजादी दिलाने के संघर्ष में शामिल थे। पिता के रिटायरमेंट के बाद ए के हंगल का पूरा परिवार पेशावर से कराची शिफ्ट हो गया था। तीन साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद ए के हंगल साल 1949 में मुंबई लौट आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
A K Hangal Death Anniversary speical when bal thackeray ban his movies
A. K. Hangal - फोटो : Social Media

ए के हंगल थियेटर ग्रुप आईपीटीए से भी जुड़े थे। जिसमें उनके साथ बलराज साहनी और कैफी आजमी भी थे। दिलचस्प बात यह है कि ए के हंगल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 50 साल की उम्र में की थी। ए के हंगल की पहली फिल्म बासु भट्टाचार्य की 'तीसरी कसम' थी जो कि साल 1966 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
A K Hangal Death Anniversary speical when bal thackeray ban his movies
A K Hangal

70 से 90 के दशक तक ए के हंगल ने ज्यादातर फिल्मों में लीड रोल निभा रहे एक्टर के पिता या फिर करीबी रिश्तेदार का रोल निभाया है। ए के हंगल का निभाया गया रहीम चाचा का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है जिसमें उन्होंने मानों जान ही डाल दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed