फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 साल तक इस एक्टर ने स्क्रीन पर किया राज, आखिरी दिनों में भुखमरी-तंगहाली का हुआ था शिकार

Mon, 26 Aug 2019 12:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 26 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor A.K Hangal Death Anniversary and his Life Struggle
A. K. Hangal - फोटो : Social Media

'इतना सन्नाटा क्यों है भाई ? फिल्म 'शोले' में एके हंगल का ये डायलॉग इतना चर्चित रहा था कि ये उनकी पहचान ही बन गया। एके हंगल फिल्मों में नहीं आना चाहते थे या यूं कह सकते हैं कि एक्टिंग उनका शगल नहीं रही। 26 अगस्त 2016 को उनका निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं कुछ अनसुनी बातें...

Bollywood Actor A.K Hangal Death Anniversary and his Life Struggle
एके हंगल

एके हंगल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, लेकिन किस्मत का कुछ ऐसा साथ मिला कि वो फिल्मों में आ गए। उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए जिनके लिए हंगल साहब को हमेशा याद किया जाएगा। 40 साल के करियर में एके हंगल ने करीब 225 फिल्मों में काम किया। उनकी एक फिल्म ऐसी नहीं है जिसमें हंगल ने अपनी छाप ना छोड़ी हो।

Bollywood Actor A.K Hangal Death Anniversary and his Life Struggle
एके हंगल

हिंदी सिनेमा के इतिहास में एके हंगल और उनका योगदान आज भी दर्ज है, लेकिन एक वक्त था जब उसी इंडस्ट्री ने हंगल साहब का साथ छोड़ दिया जब वो आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। ग्लैमर इंडस्ट्री का यही काला सच है। यहां लोग तभी तक आपको सिर-आंखों पर बिठाते हैं जब तक आप सूरज बनकर चमकते हैं, लेकिन जैसे ही ये सूरज चमकना बंद होता है तो उसे अर्श से फर्श पर फेंकने में भी देर नहीं लगाते। एके हंगल भी कुछ इसी तरह की पीड़ा का शिकार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor A.K Hangal Death Anniversary and his Life Struggle
एके हंगल

जिस एके हंगल ने हिंदी सिनेमा में इतिहास के नए पन्ने जोड़े उसी को एक ऐसा दौर देखना पड़ा जो किसी की भी रूह कंपा दे। पद्म भूषण से सम्मानित एक्टर एके हंगल को अपने अंतिम दिनों में एक छोटे से कमरे में अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ी। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन वो 95 साल की उम्र में अपने बेटे के साथ खंडहर जैसे घर में रह रहे थे। 

विज्ञापन
Bollywood Actor A.K Hangal Death Anniversary and his Life Struggle
A K Hangal - फोटो : twitter

एक वक्त पर हंगल साहब की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पास दवाईयों और मेडिकल बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और करण जौहर जैसी कई हस्तियों ने एके हंगल की आर्थिक रूप से मदद की, लेकिन तब जब उन्हें हंगल की हालत के बारे में पता चला यानि उससे पहले किसी ने भी उनके बारे में सोचने की कोशिश भी नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed