फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं ए आर मुरुगादोस, 'गजनी' से लेकर 'थुप्पाकी' तक है शामिल

Sat, 25 Sep 2021 12:24 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 25 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
A R murugadoss birthday special ghajini to thupakki director is famous for making blockbuster films
ए आर मुरुगादोस, गजनी, थुप्पाकी - फोटो : सोशल मीडिया

एक फिल्म को देखते हुए दर्शक फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को देखते हैं लेकिन कभी कभी वो ये भूल जाते हैं कि वो पूरी फिल्म एक निर्देशक के नजरिये से देख रहे हैं। एक निर्देशक बिखरी ही चीजों को समेटकर दर्शकों तक पहुंचाता है और उन फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन होता है।मनोरंजन जगत के एक ऐसे ही दिग्गज निर्देशक हैं ए आर मुरुगादोस जो अपनी हटके फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो सिर्फ एक फिल्म निर्देशक ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी हैं।



धमाकेदार फिल्मो के लिए जाने जाते हैं ए आर मुरुगादोस

जहां एक तरफ कई निर्देशक एक ही ढर्रे की कहानी दर्शकों के सामने लाते हैं तो वहीं मुरुगादोस अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के लिए जाने जाते हैं। तमिल फिल्म जगत में काम करने वाले मुरुगादोस ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। सिर्फ तमिल ही नहीं बल्कि उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों से भी दर्शकों का दिल जीता है। 25 सिंतबर 1974 को तमिलनाडु में जन्में मुरुगादोस इस साल अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी शानदार फिल्मों के बारे में। 

A R murugadoss birthday special ghajini to thupakki director is famous for making blockbuster films
Ghajini film poster - फोटो : file photo

गजनी

आमिर खान और असिन की सुपरहिट फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म की कहानी मुरुगादोस ने लिखी थी और फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया था। फिल्म की जबरदस्त कहानी ने तो लोगों को होश उड़ा ही दिए थे साथ ही ये फिल्म साल 2008 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

A R murugadoss birthday special ghajini to thupakki director is famous for making blockbuster films
थुप्पाकी - फोटो : सोशल मीडिया

थुप्पाकी

तमिल भाषा में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म थुप्पाकी का निर्देशन भी मुरुगादोस ने किया है। ये फिल्म साल 2012 मं रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जोसेफ विजय, काजल अग्रवाल और विद्युत जामवाल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर सभी गाने सुपरहिट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
A R murugadoss birthday special ghajini to thupakki director is famous for making blockbuster films
हॉलीडे - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हॉलीडे का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। साथ ही इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने लिखी थी। फिल्म में अक्षय कुमार, फ्रेडी दारुवाला, सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। साथ ही अक्षय और सोनाक्षी की केमेस्ट्री भी लोगों को पसंद आई थी।

विज्ञापन
A R murugadoss birthday special ghajini to thupakki director is famous for making blockbuster films
अकीरा - फोटो : Self

अकीरा

ए आर मुरुगादोस ने फिल्म अकीरा का निर्देशन किया था साथ ही वो इस फिल्म के निर्माता भी थे। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म मौना गुरू की हिंदी रीमेक थी। अकीरा की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed