हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान को बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत के तौर में याद किया जाता है, जिन्होंने फिल्म निर्माण को विशेष शैली दी। फिरोज खान का नाम हिंदी सिनेमा में 70-80 के दशक के सबसे स्टाइलिश हीरो में आता है। उन्हें बॉलीवुड का काऊब्वॉय कहा जाता था। 25 सितंबर 1939 को बेंगलुरु में जन्मे फिरोज खान ने अपने शाही अंदाज को कभी नहीं छोड़ा।
जन्मदिन: बॉलीवुड में काऊब्वॉय के नाम से मशहूर थे फिरोज खान, शादी के बाद अफेयर को लेकर बटोरी थीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1960 में पहली बार मिला अभिनय का मौका
साल 1960 में फिल्म दीदी में उन्हें पहली बार अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह सह कलाकार थे। इसके बाद अगले पांच साल तक ज्यादातर फिल्मों में उन्हें सह कलाकार की भूमिकाएं ही मिलीं। वह साल 1962 में अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में थीं। अभिनेता के तौर पर भी फिरोज खान ने बालीवुड के नायक की परपंरागत छवि के विपरीत अपनी एक अलग और खास शैली गढ़ी जो आकर्षक और तड़क-भड़क वाली थी। उनकी काउब्वॉय वाली छवि दर्शकों के मन में हमेशा के लिए बस गई।
साल 1965 रहा बेहद खास
साल 1965, फिरोज खान के फिल्मी करियर की लिए बेहद खास रहा। उन्हें फणी मजूमदार की फिल्म 'ऊंचे लोग' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में फिरोज खान के साथ अशोक कुमार और राजकुमार सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, अपने शानदार अभिनय से वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। उसी साल फिरोज खान की एक और फिल्म 'आरजू' भी रिलीज हुई, जिसे खूब पसंद किया गया। साल 1969 में आई फिरोज खान की फिल्म 'आदमी और इंसान' के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का पुरस्कार मिला था।
1965 में की सुंदरी से शादी
एक पार्टी के दौरान फिरोज खान की मुलाकात सुंदरी से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदरी पहले से शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी सोनिया भी थीं, लेकिन इस बारे में कभी किसी ने बात नहीं की। 5 साल तक डेट करने के बाद फिरोज और सुंदरी ने 1965 में शादी कर ली। फिरोज खान और सुंदरी के दो बच्चे हुए। बेटी लैला का जन्म 1970 में हुआ था जबकि फरदीन खान का जन्म 1974 में हुआ।
शादी के बाद एयरहोस्टेस को किया डेट
शादी के कुछ ही सालों बाद सुंदरी को पता चला कि फिरोज किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मशहूर धनराजगिर परिवार की बेटी ज्योतिका धनराजगिर थीं। ज्योतिका एयरहोस्टेस थीं और उनके पिता महाराजा महेंद्रगिर धनराजगिर थे। ज्योतिका और फिरोज करीब 10 साल तक रिलेशन में रहे लेकिन जब ज्योतिका ने शादी की बात की तो फिरोज मुकर गए। वहीं शादी के 20 साल बाद साल 1985 में फिरोज खान और सुंदरी के बीच तलाक हो गया।