फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ गॉसिप: यश से अल्लू अर्जुन तक, इन सितारों ने अपने 'पहले प्यार' से की शादी, तस्वीरों में दिखती है केमेस्ट्री

Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rocking star yash to allu arjun these south actors married their first love see photos
यश, राधिका, स्नेहा, अल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

दिल बड़ा ही चंचल होता है कब किस पर आ जाए और किससे रुठ जाए इसे खुद पता नहीं चलता है। यही वजह है कि कभी कोई बहुत अच्छा लगता तो है लेकिन उसके साथ जिंदगी भर वक्त बिताना सही नहीं लगता। ऐसे मे उस सच्चे प्यार की तलाश में लोग कई लोगों को डेट करते हैं। मनोरंजन जगत में भी ऐसा ही है। यहां हीरोज के अक्सर एक से ज्यादा ही अफेयर सुनने को मिल जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जिन्हें एक बार प्यार हो और उसी प्यार संग उन्हें घर बसाने का मौका भी मिल जाए।



पहले प्यार से इन अभिनेताओं ने रचाई शादी

दक्षिण भारत के मनोरंजन जगत की बात करें तो यहां एक दो ही नहीं बल्कि कई हीरोज हैं जिन्होंने पहली नजर में किसी को पसंद किया और फौरन उनसे शादी भी कर ली। तो चलिए आपको बताते हैं कौन कौन से हैं वो साउथ के सुपरस्टार जिन्होंने अपने पहले प्यार से रचाई है शादी।

Rocking star yash to allu arjun these south actors married their first love see photos
नम्रता और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू अपनी जबरदस्त अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वो इतने हैंडसम हैं कि हर लड़की उन पर अपना दिल हार जाती है। हालांकि महेश बाबू की नजरें जो एक बार नम्रता शिरोडकर पर पड़ीं तो वो बस उनके ही फैन बन गए। टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले महेश ने फिल्मों में जैसे ही कदम रखा उनकी मुलाकात नम्रता से हुई। दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे जब उन्हें प्यार हो गया और फिर दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली। आज इनके दो प्यारे बच्चे भी हैं और ये दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Rocking star yash to allu arjun these south actors married their first love see photos
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी - फोटो : Instagram

अल्लू अर्जुन

दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टाइलिश स्टार कहे जाने वाले अल्लू की कहानी भी फिल्मी ही है। अल्लू साउथ के हैंडसम हंक हैं और अपने स्टाइल से वो हर किसी को दीवाना बनाए रहते हैं। अल्लू ने स्नेहा रेड्डी को एक दोस्त की शादी में देखा था और वहीं उन पर दिल हार बैठे। इसके बाद उन्होंने स्नेहा को कुछ समय डेट किया और फिर शादी रचा ली। दोनों के बीच हमेशा जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocking star yash to allu arjun these south actors married their first love see photos
राम चरण, उपासना कमिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण

उपासना राम का पहला प्यार ही नहीं बल्कि उनके बचपन की दोस्त भी हैं। राम चरण और उपासना का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत है। दोनों बचपन से दोस्त थे और फिर धीरे धीरे उनके बीच दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदलने लगा। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली।

विज्ञापन
Rocking star yash to allu arjun these south actors married their first love see photos
बच्चों के साथ यश और राधिका - फोटो : Instagram

रॉकिंग स्टार यश

केजीएफ फेम यश जब पर्दे पर उतरे तो उनका स्टाइल देखकर हर कोई पागल हो गया। फीमेल फैंस के बीच उनका गजब क्रेज देखने को मिलता है। लड़कियां तो हमेशा ही यश के सपने देखती हैं। हालांकि यश भी अपना दिल अपनी को स्टार राधिका पर हार गए थे।  दोनों की मुलाकात डेब्यू टीवी शो के साथ हुई और यश राधिका के दीवाने हो गए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed