बॉलीवुड में कौन सी फिल्म में कौन से कलाकार काम करेंगे ये जिम्मेदारी कास्टिंग निर्देशक या फिल्म निर्देशक की होती है। हालांकि इस बात से भी सभी वाकिफ हैं कि कई बार फिल्म की स्टार कास्ट में हीरो के कहने पर भी बदलाव होता है। मनोरंजन जगत में कई फिल्में कहानी के साथ साथ सितारों को ध्यान में रखकर भी बनाई जाती है।
बॉलीवुड: जब इन अभिनेताओं के कहने पर बदल दी गईं फिल्म की हीरोइनें, इनके बीच तो हो गई थी अनबन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन-करीना कपूर खान
बिग बी और करीना ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि एक फिल्म में अमिताभ के कहने पर करीना को बाहर कर दिया गया था। खबरों की मानें तो फिल्म ब्लैक में रानी से पहले करीना को कास्ट किए जाने की चर्चा चल रही थी। हालांकि उन्हीं दिनों अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटी थी। ऐसे में बच्चन और कपूर परिवार में थोड़ा तनाव का माहौल थे। इसी वजह से बिग बी करीना संग काम नहीं करना चाहते थे और उन्होंने करीना को हटाने की बात कही थी।
शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय
शाहरुख खान ने ऐश्वर्या संग कई फिल्मों में काम किया है। जोश फिल्म में जहां ऐश्वर्या और शाहरुख भाई बहन थे तो वहीं फिल्म मोहब्बतें और देवदास में दोनों ने जबरदस्त रोमांस किया था। पर्दे पर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। हालांकि शाहरुख के कहने पर ऐश्वर्या को करीब पांच फिल्मों से निकाला गया था। इस बात से ऐश्वर्या काफी नाराज हुई थीं और शाहरुख ने उनसे माफी भी मांगी थी। शाहरुख का कहना था कि ऐश को फिल्म से निकालने का फैसला एक को-स्टार का नहीं बल्कि निर्माता का था।
सलमान खान- आलिया भट्ट
खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली सलमान और आलिया को लेकर फिल्म इंशाअल्लाह बनाना चाहते थे। आलिया सलमान के आधी उम्र की हैं इस वजह से सलमान ने भंसाली से कहा था कि दोनों साथ अच्छे नहीं लगेंगे। वहीं भंसाली फिल्म में आलिया को कास्ट करना चाहते थे इसलिए सलमान ने फिल्म को ना कह दिया और ये फिल्म बनी नहीं।
आमिर खान-श्रीदेवी
जिन दिनों आमिर खान फिल्म कयामत से कयामत तक करते एकाएक इंडस्ट्री पर छा गए थे उस समय श्रीदेवी इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन हुआ करती थीं। बताते हैं कि दोनों को साथ में लेकर फिल्म बनाने की भी चर्चा था लेकिन आमिर का मानना था कि श्रीदेवी उनसे बड़ी लगेंगी और फिल्म में उनकी जोड़ी नहीं जमेगी ऐसे में उन्होंने इस फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया था। उन्होंने श्रीदेवी की जगह दूसरी हीरोइनों के नाम भी मेकर्स को सुझाये थे।