ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है। रहमान ने फिर से ऑस्कर सेरेमनी में धूम मचाने की तैयारी कर ली है। जी हां, यह बात खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है।
Oscars 2018: फिर से ऑस्कर में गूंजेगा एआर रहमान का गाना, तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'कैचिंग अप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रहमान ने हॉलीवुड संगीतकार हैंस जीमर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कैचिंग अप!'। ऑस्कर कॉन्सर्ट में फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' का गाना 'जय हो' चलाया जाएगा। गौरतलब है कि जीमर ने 'द डार्क नाइट ट्राइलॉजी', 'इन्सेप्शन' और 'द लायन किंग' जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया है।
A post shared by @ arrahman on
इससे पहले रहमान ने ऑस्कर स्टैच्यू के साथ तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि रहमान को 81वें एकेडमी अवॉर्ड में 'स्लमडॉग मिलेनियर' के 'जय हो' गाने के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। इस फिल्म के निर्देशक डैनी ब्वॉयल थे।
4 मार्च को लॉस एंजलिंस के वॉल्ट डिज्नी कॉन्सर्ट हॉल में एकेडमी अवॉर्ड का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हैंस जीमर के संगीत से सजी फिल्म 'डनकिर्क' नॉमिनेटेड है। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड जिमी किमेल होस्ट करेंगे। इसे भारत में 5 मार्च को स्टार मूवीज और स्टार मूवीज एचडी पर देख सकते हैं।