ए आर रहमान बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। इनके गाने लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। पार्टी चाहे कोई भी उसमें ए आर रहमान के गाने जरूर बजते हैं। अब हाल ही में, ए आर रहमान के बेटे एआर अमीन से जुड़ी एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर सुन फैंस भी अमीन को दुआएं दे रहे है। तो चलिए जानते है कि अमीन से जुड़ी कौन सी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
A R Rahman: ए आर रहमान के बेटे अमीन की क्रेन हादसे में बाल-बाल बची जान, पोस्ट साझा कर फैंस को दिया अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, ए आर रहमान के बेटे अमीन सेट पर एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि जिसे देखकर वह भी बुरी तरह डर गए हैं। दरअसल सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे वह बाल बाल बच गए। सेट पर सभी लोग सॉन्ग वीडियो की शूटिंग में बिजी थे। तभी एक क्रेन से टंगा हुआ झूमर नीचे आ गिरा। हालांकि, अमीन इस हादसे से बाल बाल बच गए, लेकिन इसने उन्हें बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
Dia Mirza: शनिवार रात को कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीया मिर्जा, पति और डायना संग मस्ती करते हुए साझा की तस्वीरें
अमीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस घटना के बारे में फैंस को जानकारी दी है। अमीन ने लिखा, ‘मैं अल्लाह का, अपने पेरेंट्स का परिवार का चाहने वालों का और स्पिरिचुअल टीचर को धन्यवाद कहना चाहता हूं कि मैं आज सुरक्षित और जिंदा हूं। यह तीन दिन पहले की बात है। मैं एक सॉन्ग वीडियो की शूटिंग कर रहा था। मैंने मेरी टीम पर पूरा भरोसा किया कि उन्होंने इंजीनियरिंग और सुरक्षा का ख्याल रखा होगा, लेकिन जब मैं कैमरा के सामने अपने परफॉर्मेंस पर फोकस कर रहा था कि तभी क्रेन के साथ टंगा झूमक गिर गया।’
A post shared by “A.R.Ameen” (@arrameen)
">http://
अमीन ने घटने के बारे में आगे बताते हुए लिखा, ‘अगर वह कुछ इंच इधर या उधर होता या कुछ सेकंड पहले या बाद में होता तो सब कुछ हमारे सिर पर गिर जाता। मैं और मेरी टीम पूरी तरह शॉक में हैं और इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। यह हादसा सच में काफी भयावह था। अभी तक मेरे दिमाग में लगातार वही चल रहा है।’
Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस के बाद पहली बार बिना फेस मास्क के दिखे राज कुंद्रा, तस्वीरें आईं सामने
अमीन की इस पोस्ट को पढ़कर फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो गए और उनके लिए दुआ करने लगे। अमीन की बहन खतीजा ने कमेंट करते हुए लिखा, यह सच में दिल दहलाने वाला है। मैं सोच भी नहीं सकती कि उस समय तुम्हें कैसा फील हुआ होगा। मेरा प्यार और दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ है। वहीं सिंगर कनिका कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ओएमजी, यह काफी डरावना है।