इन दिनों बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी जगह बरसात ने हाहाकार मचा रखा है। किसी ने अपनी गाड़ी खो दी तो कोई बेघर हो गया। ऐसे में माया नगरी मुंबई का हाल भी बेहाल है। हर साल बारिश के मौसम में मस्त मुंबई की हालत ऐसी हो जाती है कि सभी बीएमसी यानी 'बृहन्मुंबई नगर निगम' पर सवाल उठाते हैं। जहां अभी तक आपने बीएमसी के काम पर आम लोगों को गुस्सा होते देखा होगा, वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री अहाना कुमरा ने भी नगर निगम पर सवालिया निशान लगा दिया है। चलिए जानते हैं अहाना कुमरा ने क्या कहा...
Aahana Kumra: मुंबई की सड़कों की खराब स्थिति पर फूटा अहाना कुमरा का गुस्सा, एक्ट्रेस ने BMC को जमकर लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'इंडिया लॉकडाउन' जैसी सीरीज में काम कर चुकीं अभिनेत्री अहाना कुमरा ने हाल ही में मुंबई की सड़कों की खराब स्थिति पर अपना गुस्सा जाहिर किया। गुस्से में आग बबूला अभिनेत्री ने न केवल अपनी निराशा व्यक्त की बल्कि टैक्स देने वाले लोगों के पैसे के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अहाना कुमरा ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर हमला बोला और शहर के ढहते बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई। अभिनेत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और लगातार बीएसी पर वार भी किए।
Siddhartha Basu: केबीसी होस्टिंग पर शाहरुख-अमिताभ की तुलना को सिद्धार्थ बसु ने बताया गलत, समझाया कैसे हैं अलग
अहाना कुमरा ने बीएमसी और मुंबई, महाराष्ट्र की विधायक भारती लवेकर को टैग करते हुए लिखा, 'बॉम्बे की सड़कें हमारे टैक्स के लायक नहीं हैं। यह हमारी मेहनत की कमाई है, जो भ्रष्ट राजनेताओं के पोस्टर लगाने में जा रही है। हम उनकी महंगी कारों, महंगे घरों, जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए पैसे भरते हैं। मेरे टैक्स का पैसा कहां जा रहा है।' अहाना यहीं नहीं रुकी और उन्होंने अधिकारियों से बेहतर करने के लिए रिक्वेस्ट भी की।