फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: जानें आखिर क्यों अमिताभ प्रोजेक्ट-के के इवेंट में नहीं हुए थे शामिल, सामने आई यह बड़ी वजह

Sun, 23 Jul 2023 08:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 23 Jul 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals why he was not a part of Kalki 2898 AD panel at Comic-con read detail here
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास स्टारर 'प्रोजेक्ट के' सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में भाग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म है। कुछ दिन पहले फिल्म के नाम को रिवील किया गया और पहली झलक दिखाई गई। इस दौरान पूरी टीम इवेंट में मौजूद रही, लेकिन अमिताभ बच्चन इवेंट से गायब रहे। तो वही  अब अमिताभ बच्चन ने आखिरकार खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह साइंस फिक्शन ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' को प्रदर्शित करने को लेकर सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2023 में क्यों नहीं शामिल हुए।

Amitabh Bachchan reveals why he was not a part of Kalki 2898 AD panel at Comic-con read detail here
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अब अमिताभ बच्चन ने कॉमिक-कॉन में भाग न लेने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बारे में खुलकर बात की। बिग बी ने लिखा- 'सैन डिएगो प्रोजेक्ट फिल्म निर्माताओं और उन सभी लोगों के लिए एक महान क्षण है जो इसके पहले लुक को जारी करने के लिए वहां गए थे। मुझे नागी सर ने साथ आने के लिए बहुत प्रेरित किया था। लेकिन काम और चिकित्सा प्रतिबंधों ने मुझे ऐसे कई अवसरों से दूर रखा है'। सिने आइकन ने साझा किया कि पहला लुक "बहुत अच्छा था'। 

Amitabh Bachchan reveals why he was not a part of Kalki 2898 AD panel at Comic-con read detail here
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के पूरे नाम रिवील करने पर भी अपनी राय रखी। बिग बी ने कहा- और आखिरकार के- काल्कि का खुलासा हो गया। पौराणिक रूप से ये बहुत महत्वपूर्ण है.. 2898 AD। AD अब बदल गया है, है ना? हां, AD, मुझे लगता है कि ये एनो डोमिनी जिसका अर्थ है 'ईश्वर के वर्ष में'।

यह भी पढ़ें: केबीसी होस्टिंग पर शाहरुख-अमिताभ की तुलना को सिद्धार्थ बसु ने बताया गलत, समझाया कैसे हैं अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals why he was not a part of Kalki 2898 AD panel at Comic-con read detail here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

इसे सीई - सामान्य युग में बदल दिया गया.. और बीसी, बीसीई बन गया - सामान्य युग से पहले'! 'ऐसा क्यों.. पता नहीं.. यह ईसा मसीह के जन्म से पहले और बाद से संबंधित था, लेकिन दुनिया में प्रत्येक क्षेत्र का अपना वर्ष और महीना होता है और उनके परिकलित कैलेंडर के अनुसार नाम दिया जाता है'।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals why he was not a part of Kalki 2898 AD panel at Comic-con read detail here
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
साइंस-फिक्शन 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी भूमिका में हैं। फिल्म में कमल हासन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अभी तक मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन ये अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़ें: बेटे ईशान के फिल्म स्कूल में दाखिला लेने पर भावुक हुए पिता रोहित शेट्टी, लिखा यह इमोशनल नोट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed