फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhartha Basu: केबीसी होस्टिंग पर शाहरुख-अमिताभ की तुलना को सिद्धार्थ बसु ने बताया गलत, समझाया कैसे हैं अलग

Sun, 23 Jul 2023 08:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
KBC producer Siddhartha Basu mesuring SRK amitabh bachchan on quiz show amid different hosting styles wrong
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे चर्चित क्वीज शो जल्द ही धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। ऐसे में चारों तरफ इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है। ऐसे में क्विज मास्टर और टीवी निर्माता सिद्धार्थ बसु का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। उनका कहना है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन गेमिंग शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को एक अलग दृष्टिकोण के साथ होस्ट करते हैं, जो कि सुपरस्टार शाहरुख खान से काफी अलग है। लेकिन न जानें लोग दोनों को क्यों कंपेयर करते हैं। केवल एक ही सीजन में होस्टिंग करते नजर आए शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को कंपेयर करने पर सिद्धार्थ बसु लोगों से नाराज नजर आए। 

KBC producer Siddhartha Basu mesuring SRK amitabh bachchan on quiz show amid different hosting styles wrong
सिद्धार्थ बसु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस शो से अमिताभ बच्चन ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। लगातार दो सीजन होस्ट करने के बाद शो के तीसरे सीजन की मेजबानी की कमान शाहरुख खान को दी गई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, सिद्धार्थ बसु ने दोनों सितारों के बीच अंतर को फैंस के सामने रखा और कहा कि जिस तरह से लोगों ने केबीसी पर शाहरुख खान को बच्चन के साथ कंपेयर किया था, वह बिल्कुल गलत था। वह बोले, 'शाहरुख के साथ काम करना अमित जी की तुलना में बहुत अलग अनुभव था।'

KBC producer Siddhartha Basu mesuring SRK amitabh bachchan on quiz show amid different hosting styles wrong
सिद्धार्थ बसु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ बसु ने बताया, 'अमित जी उस छात्र की तरह हैं जो क्लास में पहली लाइन में बैठता है और सब कुछ जानना चाहता है। क्या होगा, कैसे, कब, कौन कहां जाएगा और भी बहुत कुछ। लेकिन शाहरुख उस छात्र की तरह हैं जो पीछे बैठता है, ऐसा लगता है जैसे वह सुन नहीं रहा है, लेकिन सच्चाई में वह स्पंज की तरह सब कुछ सोख रहा है और उसे बस मिल जाता है। मैंने उन्हें वहां देखा है जहां वह किसी प्रेस या किसी खेल के लिए आमतौर पर घंटों देर से आते हैं और जब वह चल रहे होते हैं तो उन्हें बताया जाता है और वह वैसा करते हैं! उन्हें रीटेक से कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन केबीसी में लोग हमेशा उन्हें अमित जी से आंकते हैं, जो मुझे गलत लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC producer Siddhartha Basu mesuring SRK amitabh bachchan on quiz show amid different hosting styles wrong
सिद्धार्थ बसु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ बसु ने कहा कि जब तक केबीसी का तीसरा सीजन रिलीज किया गया था, तब तक रेटिंग कैटेगरी बदल गई थी और भले ही पहले दो सीजन की रेटिंग ज्यादा नहीं रहीं, लेकिन फिर भी यह अपने समय के लिए बहुत अच्छा था। निर्माता का  कहना है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान दोनों अलग-अलग तरह के व्यक्तित्व वाले लोग हैं और अलग-अलग तरह के दर्शकों को ध्यान में रखते हैं। वह बोले, 'एटीट्यूड के हिसाब से, लोग अमित जी के पास आते थे.. हाथ जोड़ते हैं   और शाहरुख के साथ गले लगकर मिलते हैं। शाहरुख युवाओं और महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे और वही उनके दर्शक थे। शायद वह पारिवारिक दर्शक  नहीं जिसकी लोग उम्मीद कर रहे थे। लेकिन फिर भी, उन्होंने हमारे साथ जो भी प्रयास किया, उसमें काम करने में बहुत मजा आया।'

विज्ञापन
KBC producer Siddhartha Basu mesuring SRK amitabh bachchan on quiz show amid different hosting styles wrong
अमिताभ बच्चन, केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन टाइम के पाबंद हैं और शाहरुख मजाकिया। वह बोले, 'शाहरुख खान, अमित जी से बिल्कुल अलग हैं। वह ज्यादा सोचने वाले और ज्यादा समय से चीजें करने वाले हैं। वह 9 बजे आते थे और दो प्रोग्राम खत्म करके 6 या 7 बजे चले जाते थे। शाहरुख अपने हिसाब से काम करने वाले और बहुत मजाकिया हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम लोग हैं जो देवनागरी पढ़ते हैं, वह उनमें से एक हैं। वह अपना इंट्रो, अपनी स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा और कविताएं भी खुद लिखते थे।' आपको बता दें, 'केबीसी 15' जल्द ही एक अलग अवतार में लौट रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed