सब्सक्राइब करें

अब तक ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं अजय देवगन की पत्नी का किरदार, फिल्म 'मेडे' से हुआ लेटेस्ट इजाफा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Aakanksha Singh will play Ajay Devgn on screen wife in the upcoming film MayDay
अजय देवगन और आकांक्षा सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अजय देवगन हैदराबाद गए तो थे अपनी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग को पूरा करने के लिए लेकिन वहीं उन्होंने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग बीते शुक्रवार से ही शुरु कर दी। इस फिल्म का शीर्षक है 'मेडे' और इसमें अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अंगीरा धर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले हैं। अब इस फिल्म में एक नया विकास यह हुआ है कि फिल्म में एक और अभिनेत्री आकांक्षा सिंह का नाम जुड़ गया है।

Trending Videos
Aakanksha Singh will play Ajay Devgn on screen wife in the upcoming film MayDay
अजय देवगन - फोटो : Social Media

आकांक्षा सिंह फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। उन्होंने शुक्रवार से अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी। इस फिल्म से जुड़कर आकांक्षा बहुत खुश हैं और अपनी खुशी उन्होंने जाहिर करते हुए कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसी है। मुझे खुशी है कि मैं इतनी चर्चित और बड़ी फिल्म का हिस्सा बनी हूं। मुझे एक बात बहुत उत्साहित करती है कि इस फिल्म में मैं अजय सर और अमिताभ सर के साथ पर्दा साझा करूंगी। और, इसमें भी बेहतर बात यह हैं कि मुझे अजय सर निर्देशित करने वाले हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aakanksha Singh will play Ajay Devgn on screen wife in the upcoming film MayDay
अजय देवगन - फोटो : फाइल

आकांक्षा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'मुझे विश्वास नहीं होता कि यह वास्तव में ऐसा हो रहा है। मेरा किरदार इस फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि फिल्म का महूरत शॉट ही मुझ पर फिल्माया गया।' आकांक्षा ने टीवी पर बहुत काम किया है। उन्होंने 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा' और 'गुलमोहर ग्रैंड' जैसे टीवी शोज में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। वहीं 'नच बलिए' के सातवें सीजन और बॉक्स क्रिकेट लीग में भी हिस्सा लिया। 

Aakanksha Singh will play Ajay Devgn on screen wife in the upcoming film MayDay
बद्रीनाथ की दुल्हनिया - फोटो : फाइल

आकांक्षा ने आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'देवदास', 'पहलवान', 'क्लेप' जैसी तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषाओं की फिल्मों में काम करती रहीं। अब उन्हें अजय देवगन के निर्माण और निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने का मौका मिला है। यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। आकांक्षा से पहले काजोल, तब्बू, ऐश्वर्या राय, इलियाना डिक्रूज जैसी अभिनेत्रियां अजय देवगन की पत्नी का किरदार पर्दे पर निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
Aakanksha Singh will play Ajay Devgn on screen wife in the upcoming film MayDay
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार से अगर बताएं तो काजोल ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार पर्दे पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' और 'टूनपुर का सुपर हीरो' फिल्म में निभाया है। इसी तरह तब्बू ने 'दे दे प्यार दे' में, इलियाना डिक्रूज ने 'रेड' में, श्रिया सरन ने 'दृश्यम' में, कोंकणा सेन शर्मा ने 'अतिथि तुम कब जाओगे' में, बिपाशा बसु ने 'ऑल द बेस्ट- द फन बिगिन्स' में, ग्रेसी सिंह ने 'गंगाजल' में और अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री एरिका कार ने फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed