सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma Wedding anniversary: गिन्नी के पिता ने कपिल शर्मा को कर दिया था रिजेक्ट, काफी मशक्कत के बाद बनी थी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding anniversary Kapil  Sharma and Ginni Chatrath are celebrating their second wedding anniversary
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। शादी से पहले उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। कपिल शर्मा की शादी की दूसरी सालगिरह पर हम आपको उनकी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं। कपिल शर्मा अपने कई इंटरव्यू में गिन्नी के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बता चुके हैं। उन्होंने कई बार बताया है कि गिन्नी से शादी उन्होंने उस समय की थी जब अभिनेता की जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था।

Trending Videos
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding anniversary Kapil  Sharma and Ginni Chatrath are celebrating their second wedding anniversary
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : amar ujala

गिन्नी और कपिल शर्मा की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। जब कपिल कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेलते थे। कपिल शर्मा ने कहा, '2005 में मैं गिन्नी से मिला था। मेरे दोस्त ने मुझसे कहा कि गिन्नी मुझे पसंद करती है, लेकिन मैंने मना कर दिया। एक दिन मैंने गिन्नी से सीधे पूछ लिया कि तुम मुझे पसंद तो नहीं करती हो ? और उसने मना कर दिया। इसके बाद यूथ फेस्टिवल में मैंने उसको (गिन्नी) अपनी मां से एक स्टूडेंट के तौर पर मिलवाया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding anniversary Kapil  Sharma and Ginni Chatrath are celebrating their second wedding anniversary
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : instagram

कपिल शर्मा ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में आगे बताते हुए कहा, 'इसके बाद मैं ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के लिए मुंबई आ गया, लेकिन मैं वहां रिजेक्ट हो गया था। इसके बाद मैंने गिन्नी को कॉल किया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ और ज्यादा संपर्क में नहीं रह सकता। मुझे उस समय लग रहा था कि हमारे रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक थी और हमारी कास्ट भी अलग थी। इसलिए हमने ब्रेक ले लिया।' 

Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding anniversary Kapil  Sharma and Ginni Chatrath are celebrating their second wedding anniversary
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : instagram

कपिल शर्मा ने आगे कहा, 'जब मैं लाफ्टर चैलेंज के दोबारा दिए ऑडिशन में सिलेक्ट हो गया तो गिन्नी ने मुझे बधाई देने के लिए कॉल किया। इसके बाद जब मेरा करियर ठीक चल रहा था तो मेरी मां गिन्नी के घर मेरी शादी का प्रस्ताव लेकर गईं, लेकिन उनके पिता ने मना कर दिया। इसके बाद मैं अपने काम में व्यस्त हो गया। जब गिन्नी फाइनेंस से एमबीए कर रही थीं तो मैं सोचने लगा कि अपनी पढ़ाई की वजह से वह शादी करने से बच रही हैं।' 

विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding anniversary Kapil  Sharma and Ginni Chatrath are celebrating their second wedding anniversary
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा ने आगे कहा, 'एक समय आया जब मैं मुंबई शिफ्ट हो गया और मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था। इसके बाद मुझे लगा कि इतना कुछ हुआ लेकिन गिन्नी ने कभी मुझे परेशान नहीं किया। इतनी शांति किसी में नहीं देखी मैंने। उसी समय मैंने तय कर लिया कि शादी करने का यह ठीक समय है।' इसके बाद गिन्नी और कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर साल 2018 में शादी की। 

पढ़ें: 'थॉर- लव एंड थंडर' में सुपर विलेन का किरदार निभाने के लिए चुने गए क्रिश्चियन बेल, कुछ ऐसी होगी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed