सब्सक्राइब करें

हनीमून पर शौहर के साथ बर्फबारी के मजे लेती नजर आईं सना खान, रोमांटिक तस्वीरें हो रहीं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan enjoying snowfall in kashmir gulmarg her honeymoon with husband Mufti Anas sayied
सना खान, मुफ्ती अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम

निकाह के बाद बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सना खान अब अपने हनीमून को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह शौहर मुफ्ती अनस सईद के साथ कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपने हनीमून का आनंद ले रही हैं। सना खान अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं, यही वजह है जो वह वहां की हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। 

Trending Videos
Sana Khan enjoying snowfall in kashmir gulmarg her honeymoon with husband Mufti Anas sayied
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

एक बार फिर से सना खान ने अपने हनीमून की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। अब सना खान ने अपने हनीमून की नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह शौहर मुफ्ती अनस सईद के साथ गुलमर्ग में स्नोफॉल का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan enjoying snowfall in kashmir gulmarg her honeymoon with husband Mufti Anas sayied
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में सना खान कहीं बर्फ के बीच में कहीं पति की बाहों में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सना खान और मुफ्ती अनस सईद काफी अच्छे दिख रहे हैं। इन सभी तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में 'जन्नत' लिखा है। सोशल मीडिया पर सना खान और उनके शौहर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस भी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

Sana Khan enjoying snowfall in kashmir gulmarg her honeymoon with husband Mufti Anas sayied
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

साथ की कमेंट कर अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले सना खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने होटल के कमरे में बैठी थीं। सना इस दौरान कहवा का आनंद ले रही थीं और होटल के कमरे के बाहर बैठी थीं। वीडियो में सना होटल के कमरे के बाहर बैठी रहती हैं तभी उनके पति आते हैं और कहते हैं, 'बेगम बड़ी ठंड हैं।' इसके बाद सना जोर जोर से हंसने लगती हैं।
 

विज्ञापन
Sana Khan enjoying snowfall in kashmir gulmarg her honeymoon with husband Mufti Anas sayied
सना खान, मुफ्ती अनस - फोटो : Instagram

इसके अलावा सना ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि 'चाहे कहीं भी हों, ये सुनिश्चित करें कि दुआ सही समय पर करें।' आपको बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर को मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह किया है। इसके बाद से ही लगातार उन्होंने शादी की कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद अब सना अपने शौहर के साथ घूमने के लिए निकल गई हैं।


पढ़ें: इन 10 फिल्मों में बिग बी की नकल उतार चुके हैं थलाइवा रजनीकांत, दोनों की दोस्ती का ये है असली कनेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed