सब्सक्राइब करें

25 साल से सलमान खान के साथ साए की तरह रह रहे हैं शेरा, जानें उनके बारे में खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Dec 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Know About Salman Khan Bodyguard Shera Aka Gurmeet Singh Jolly
शेरा और सलमान खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान तो सभी के पसंदीदा हैं ही लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। शेरा बीते 25 सालों से सलमान खान के साथ हैं और हर मौके पर वो सलमान के साथ ही रहते हैं। शेरा भी सलमान के परिवार के सदस्य बन गए हैं। सलमान के सबसे ज्यादा भरोसेमंद भी शेरा ही हैं। सलमान के साथ ही वो उनके परिवार का भी बखूबी ख्याल रखते हैं। सलमान के बारे में तो हम सभी बहुत कुछ जानते हैं। ऐज आपको बताते हैं सलमान के खास शेरा के बारे में कुछ खास और अनसुनी बातें...

Trending Videos
Know About Salman Khan Bodyguard Shera Aka Gurmeet Singh Jolly
शेरा और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। शेरा का जन्म मुंबई में ही सिख परिवार में हुआ है। शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने की वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शेरा को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है। बॉडी बिल्डिंग के इसी जुनून की वजह से उन्होंने 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर का खिताब अपने नाम किया था। इसके अगले ही साल उन्हें मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर के लिए भी चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Salman Khan Bodyguard Shera Aka Gurmeet Singh Jolly
सलमान खान के साथ शेरा - फोटो : फाइल फोटो

शुरुआत में शेरा कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने। 1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी थी। दरअसल एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया।

Know About Salman Khan Bodyguard Shera Aka Gurmeet Singh Jolly
शेरा और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। शेरा सलमान के साथ हमेशा साए की तरह रहते हैं। सलमान के साथ रहते हुए 25 साल हो गए हैं। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्राफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है।

विज्ञापन
Know About Salman Khan Bodyguard Shera Aka Gurmeet Singh Jolly
सलमान खान, शेरा - फोटो : फाइल फोटो

शेरा की फीस भी कोई कम नहीं है, खबरों के मुताबिक शेरा को सलमान की सिक्योरिटी के बदले साल के करीब 2 करोड़ रुपये मिलते हैं। महीने के हिसाब से देखा जाए तो 16 लाख रुपये प्रतिमाह शेरा की तनख्वाह है। इसके अलावा 2017 में जब मशहूर कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई आए थे तब शेरा ही उनके बॉडीगार्ड बने थे। बता दें कि शेरा ने 2019 में शिवसेना ज्वाइन की है।

पढ़ें: अजय देवगन ने फिर बदली फिल्म 'मैदान' की तारीख, अब इस त्यौहार पर होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed