फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaliya Siddiqui: पति नवाजुद्दीन के लिए फिर बदले आलिया के सुर, अभिनेता की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

Tue, 01 Aug 2023 05:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Aug 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Aaliya Siddiqui praises Nawazuddin Siddiqui for giving lot of time to kids while she had been away for work
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से ही लगातार सुर्खियों में चल रही हैं। आलिया जहां इस शो में लाइमलाइट और लोगों की हमदर्दी पाने गई थीं, वहीं उनका सफर बहुत ही छोटा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से बाहर आने के बाद एक बार फिर आलिया ने अपने करियर को पंख दिए हैं और कई सारे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी बनी हैं। अब हाल ही में, आलिया ने नवाज को लेकर फिर से कुछ बयान दिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Aaliya Siddiqui praises Nawazuddin Siddiqui for giving lot of time to kids while she had been away for work
आलिया सिद्दीकी-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया ऑफस्क्रीन अपने करियर को बनाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। हाल ही में, आलिया ने एक लघु फिल्म के लिए निर्देशन का काम संभाला है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने प्रोडक्शन में आने के अपने फैसले और अपने पूर्व पति नवाजुद्दीन को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थलापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

Aaliya Siddiqui praises Nawazuddin Siddiqui for giving lot of time to kids while she had been away for work
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा, ‘यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मेरे जीवन, मेरी बचपन की यात्रा पर आधारित कहानी है। मैंने इसे बहुत पहले लिखा था, लेकिन इसे बनाने का मौका नहीं मिला। अब जब मैं इसकी शूटिंग कर रही हूं, तो मेरा लक्ष्य इसे सनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजना है और मैं इसे एक अच्छे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहती हूं।’

Varun-Alia: पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी! इस फिल्म के सीक्वल के लिए दोनों आएंगे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaliya Siddiqui praises Nawazuddin Siddiqui for giving lot of time to kids while she had been away for work
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शॉट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक निर्देशक के रूप में यह मेरा पहला अनुभव है और मैं इसका भरपूर आनंद ले रही हूं। जब हम शूटिंग कर रहे थे तो मेरी त्वचा जल गई थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मुझे तेज धूप भी लग रही है। मैं शूटिंग में इतना डूब गई थी कि मुझे मेरा ही होश नहीं था। शूटिंग पूरी हो चुकी है और मैं फिलहाल अपने प्रोजेक्ट की एडिटिंग पर काम कर रही हूं।’

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ जारी

विज्ञापन
Aaliya Siddiqui praises Nawazuddin Siddiqui for giving lot of time to kids while she had been away for work
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आगे आलिया से नवाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी तक बच्चों से नहीं मिली हूं, एक महीना हो गया है। नवाज बच्चों के साथ हर जगह घूम रहे हैं, फिलहाल वे हैदराबाद में हैं क्योंकि वह वहां शूटिंग कर रहे हैं। बच्चे अपने पिता के साथ बहुत खुश हैं और मुझे नवाज से सबसे बड़ा समर्थन यह मिला है कि वह बच्चों के करीब आ गए हैं। वह उनकी देखभाल कर रहे हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed