फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' बनाने में क्यों लगे चार साल? रीमा कागती ने कोविड-19 का जिक्र कर दिया जवाब

Tue, 01 Aug 2023 05:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 01 Aug 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Made In Heaven 2 Filmmaker Reema Kagti opens why it took four years for second season after trailer launch
मेड इन हेवन 2, रीमा कागती - फोटो : social media

अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित और प्रशंसित सीरीज में से एक रही 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन का लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार आज शोभिता धुलिपाला, मोना सिंह समेत कई सितारों से सजी इस सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर फैंस जहां इसके प्रीमियर के लिए उत्सुक हो गए हैं, वहीं उन सभी के दिलों-दिमाग में एक सवाल भी उठ रहा है। वह सवाल और कुछ नहीं बल्कि यह है कि आखिर मेकर्स को 'मेड इन हेवन 2' को बनाने में चार का समय क्यों लगा? इस सवाल का जवाब फिल्म निर्माता रीमा कागती ने दिया। चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह...

Made In Heaven 2 Filmmaker Reema Kagti opens why it took four years for second season after trailer launch
मेड इन हेवन 2 - फोटो : social media

जोया अख्तर के साथ 'मेड इन हेवन' बनाने वाली फिल्म निर्माता रीमा कागती ने आखिरकार लोगों के मन में उठ रहे सवाल का जवाब दिया। उन्होंने 'मेड इन हेवन 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर खुलासा किया कि आखिर दूसरे सीजन को बनाने में चार साल क्यों लग गए। उन्होंने कहा, 'सीजन 2 लाने में हमें बहुत समय लग गया, क्योंकि हम शो के लेखन के संबंध में आगे बढ़ रहे थे। एक मजबूत कहानी और किरदारों को तैयार करने में समय लगता है। लेखन जितना ज्यादा डिटेल्ड होगा, उतना ही अच्छा होगा। इसके स्क्रीन पर कंटेंट ज्यादा आकर्षक हो जाता है।'

Made In Heaven 2 Filmmaker Reema Kagti opens why it took four years for second season after trailer launch
रीमा कागती - फोटो : social media

जहां एक तरफ मजबूत कहानी को लिखने में समय लगा, वहीं दूसरी तरफ फिल्म निर्माता के मुताबिक कोविड-19 ने भी दूसरे सीजन के निर्माण में मुश्किल पैदा की। वह बोलीं, एक और चीज जो देरी से इसके आने का कारण है वह है कोविड-19 महामारी, जो अभी भी दुनिया के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले रही है। कोविड महामारी ने प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन को बाधित किया। लेकिन, हमने इससे बचने के लिए अपना रास्ता बना लिया और हमें शो के सभी  प्रशंसकों के लिए दूसरा सीजन लाकर खुशी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Made In Heaven 2 Filmmaker Reema Kagti opens why it took four years for second season after trailer launch
रीमा कागती - फोटो : social media

'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन के सामने का ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि इसकी कहानी नए रिश्तों और पुराने वेडिंग प्लानर्स के साथ लौटने को तैयार है। ट्रेलर दिखाता है कि कैसे सीरीज के मुख्य किरदार व्यक्तिगत और व्यावसायिक चुनौतियों को बैलेंस करेंगे और बड़ी, भव्य और ज्यादा रंगीन शादियों का आयोजन करेंगे। इतना ही नहीं ट्रेलर में शोभिता और अर्जुन झूठे रिश्तों की कहानियों में उलझे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Made In Heaven 2 Filmmaker Reema Kagti opens why it took four years for second season after trailer launch
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'मेड इन हेवन' एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज होती है। यह सीरीज दिल्ली में मेड इन हेवन नामक एजेंसी चलाने वाले दो वेडिंग प्लानर तारा और करण की कहानी है। दूसरे सीजन में अर्जुन माथुर और शोभिता धूलिपाला के अलावा जिम सर्भ, शशांक अरोड़ा और कल्कि कोचलिन, मोना सिंह, मृणाल ठाकुर, विजय राज, इश्वाक सिंह जैसे कई कलाकार हैं। यह सात एपिसोड की सीरीज 10 अगस्त को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed